Mahakumbh 2025: महाकुंभ के लिए आईएमडी ने लांच किया विशेष वेबपेज, 15 मिनट में मिलेगा मौसम अपडेट
Mahakumbh 2025:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने अपनी 150वीं वर्षगांठ के मौके पर महाकुंभ 2025 के लिए एक विशेष वेबपेज का शुभारंभ किया है। इस वेबपेज के जरिए महाकुंभ क्षेत्र में मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनियां जारी की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं और मेला प्राधिकरण को सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी। गुरुवार को कानपुर रोड स्थित होटल हालीडे इन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें इस वेबपेज https://mausam.imd.gov.in/mahakumbh/ का उद्घाटन किया गया। इस वेबपेज पर तापमान, ठंड, वर्षा आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
लखनऊ आईएमडी निदेशक मनीष रणालकर ने बताया कि आज आईएमडी ने एक विशेष वेबपेज लॉन्च किया है, जो हर 15 मिनट में मौसम अपडेट देगा, और मौसम पूर्वानुमान भी दिन में दो बार वेबसाइट पर उपलब्ध होगा... महाकुंभ को एक अस्थायी जिला के रूप में स्थापित किया गया है। इसमें तीन नई AWS (ऑटोमेटेड मौसम स्टेशन) स्थापित की गई हैं और महाकुंभ जिले से मौसम अपडेट हर 15 मिनट में वेबपेज पर उपलब्ध होंगे। जिले में दो डिजिटल डिस्प्ले भी लगाए जाएंगे, ताकि लोग वास्तविक समय में मौसम अपडेट प्राप्त कर सकें।"

स्वचालित मौसम अवलोकन प्रणाली का उद्घाटन
इसके साथ ही चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, लखनऊ में विमानन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वचालित मौसम अवलोकन प्रणाली (एडब्ल्यूओएस) का उद्घाटन भी किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रमुख डॉ. मनीष आर. रणालकर ने आइएमडी की प्रगति को साझा किया।
मौसम विभाग के योगदान पर चर्चा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंचाई विभाग के सचिव जीएस नवीन कुमार और उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (यूपीसीएआर) के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने कृषि क्षेत्र में मौसम विभाग के योगदान पर चर्चा की। मौसम विज्ञान के महानिदेशक डॉ. एम मोहपात्रा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ मौसम विज्ञानियों ने तकनीकी प्रस्तुतियां दीं।
आईएमडी की 150 सालों की यात्रा का प्रदर्शन
इस अवसर पर आइएमडी की 150 वर्षों की यात्रा को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में विभाग की पहली हिंदी पत्रिका 'क्षितिज' का विमोचन भी हुआ। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक डॉ. एम दानिश ने सभी का धन्यवाद किया।
महाकुंभ के लिए 12 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी
महाकुंभ के मद्देनजर लखनऊ से प्रयाग तक के लिए एक विशेष पैसेंजर ट्रेन 12 जनवरी से चलाई जाएगी। 04292 लखनऊ-प्रयाग जंक्शन विशेष ट्रेन 12, 13, 27, 28 जनवरी और 01, 02, 10, 11, 24, 25 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन चारबाग से दोपहर 2 बजे वाया रायबरेली शाम 07:55 बजे प्रयाग जंक्शन पहुंचेगी।
इसके अलावा, 06071/06072 चेन्नै सेंट्रल-गोमतीनगर विशेष ट्रेन भी महाकुंभ के दौरान चलेगी, जो चेन्नै से गोमतीनगर के बीच 6 फेरे लगाएगी।
-
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications