BPSC Protest: पप्पू यादव के समर्थकों ने किया 'रेल रोको' प्रदर्शन, बीपीएससी परीक्षा को दोबारा कराने की मांग
Bihar News: बिहार में बीपीएससी परीक्षा को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण पूरे राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पप्पू यादव के समर्थकों ने कई स्थानों पर प्रदर्शन करते हुए ट्रेनों को रोक दिया है और चक्का जाम किया है। ये प्रदर्शनकारी बीपीएससी परीक्षा को दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं।
Recommended Video
पटना के गांधी मैदान में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर का अनशन भी 17वें दिन जारी है। छात्रों के समर्थन में आज पप्पू यादव ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसके बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया और ट्रेनों को रोका।

नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा - नए गवर्नर से भी मिलना होगा।
पप्पू यादव ने इस मामले पर कहा, "बिहार और देशभर के छात्र इस मुद्दे पर चिंतित हैं। यह केवल बीपीएससी की परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि यह 13 करोड़ लोगों के बच्चों के भविष्य का सवाल है। राजनेता, कोचिंग माफिया और अधिकारी मिलकर छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। 1988-89 से पेपर लीक का मामला चल रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। हमें नए गवर्नर से भी मिलना होगा।"
प्रदर्शनकारियों ने कहा, "बिहार सरकार ने 4 लाख छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है और हमें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया है। बीपीएससी के छात्र 16 दिनों से विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार अभी भी बेपरवाह है।"
प्रशांत किशोर ने क्या कहा?
वहीं, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "हम अपना काम कर रहे हैं, सरकार को अपना काम करने दीजिए। मेरा अनशन जारी रहेगा। अगर मुझे उठाने कोई आया, तो हम देखेंगे।
पिछले ढाई साल से बिहार में काम कर रहा हूं, और अगर मैं राजनीति नहीं करूंगा, तो क्या करूंगा? नीतीश कुमार केवल सत्ता में बने रहना चाहते हैं, वे काम नहीं करना चाहते। यही कारण है कि कोविड के दौरान बिहार के लोगों की मदद नहीं की। उन्हें बाकी किसी बात की चिंता नहीं है, सिर्फ सत्ता की चिंता है।"












Click it and Unblock the Notifications