कुंभ की ट्रेनिंग पर आए अफसर लगा रहे थे ठुमके, Video वायरल के बाद आईजी ने दिए जांच के आदेश

इलाहाबाद। पूरी दुनिया के लिए नजीर बनने जा रहे कुंभ मेले में अधिकारियों के ड्यूटी लगायी जा रही है। लेकिन, ठीक इसके उलट कुंभ की ट्रेनिंग से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर सरकारी महकमे में खलबली मची हुई है। 17 नवंबर को कुंभ ड्यूटी के लिए ट्रेनिंग पर आए पुलिस अधिकारी का होटल में डांस का वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जांच के लिए आईजी ने आदेश दिया है। वीडियो कि जांच आईजी सिविल डिफेंस अमिताभ ठाकुर करेंगे। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर इनके अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

IG orders probe after viral video of civil defence officers in prayagraj

क्या है मामला
कुंभ ड्यूटी करने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन देने वाले सरकारी नुमाइदों को ट्रेनिंग के लिए प्रयागराज बुलाया जा रहा है। उसी क्रम में सिविल डिफेंस के अधिकारियों को भी ट्रेनिंग के लिए प्रयागराज बुलाया गया था । जिस होटल में इन अधिकारियों को ठहराया गया था उसी होटल से यह वीडियो वायरल हुआ है। वाययल वीडियो में दिख रहा है कि एक अधिकारी कथित तौर पर नशे में झूमते हुए डांस कर रहे है। जबकि उनके साथ रहे दूसरे अधिकारी मेज व अन्य सामान पर गाना बजाना कर रहे हैं। इन अधिकारियों में से एक शख्स द्वारा इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया जा रहा है, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया हो गया होगा, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है।

आईजी ने दिया जांच का आदेश
सिविल डिफेंस के अधिकारियों का यह वायरल वीडियो 4 दिन पुराना है। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब इस वीडियो में डांस कर रहे अधिकारी की पहचान हुई तब मामले ने तूल पकड़ लिया । मामला सिविल डिफेंस की जानकारी में आया तो डीजी सिविल डिफेंस जेएल त्रिपाठी ने जांच के आदेश दिये। मामले की जांच आईजी सिविल डिफेंस अमिताभ ठाकुर करेंगे। इस खबर को चर्चा इसलिये भी अधिक मिल रही है क्योंकि योगी सरकार ने कुंभ में ऐसे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाने को कहा है जो अच्छे चाल-चरित्र के साथ मांस व मदिरा से दूर रहते हैं। लेकिन इस वीडियो ने मौजूदा व्यवस्था को उजागर कर प्रशासनिक व्यवस्था की किरकिरी शुरू कर दी है।

क्या बोले अधिकारी
कुंभ की ट्रेनिंग के लिए प्रयागराज आकर नशे में झूमने और इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के आरोपों की जांच कर रहे आईजी सिविल डिफेंस अमिताभ ठाकुर ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुंभ में ड्यूटी के लिए आवेदन करने वाले अधिकारियों का विभागीय चरित्र सत्यापन भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+