IAS Transfer in UP: यूपी में चार आईएएस अधिकारियों के तबादले, सौम्या पांडे हटाई गईं
यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कानपुर देहात की सीडीओ सौम्या को उनके पद से हटा दिया गया है।
Uttar Pradesh Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कानपुर देहात की सीडीओ सौम्या पांडे को हटा दिया गया है। इसके साथ ही एक अधिकारी के पास से अतिरक्त प्रभार हटा लिया गया है।
शासन की तरफ से गुरुवार देर रात यह तबादले किए गए। कानुपर देहात की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे पर गाज गिरी है। उनको वहां से हटाकर अपर श्रमायुक्त कानपुर बनाया गया है।

इससे पहले इसका अतिरिक्त प्रभार एसपी सिंह के पास था जो वापस ले लिया गया है। इसी तरह कानुपर नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन को कानपुर देहात का नया सीडीओ बनाया गया है।
इसके अलावा आईएएस अधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से हटाकर माध्यमिक शिक्षा में तैनात किया गया था। उनका तबादला रद्द कर दिया गया है। वह अपने पद पर बने रहेंगे। राज्य लोकसेवा आयोग के सचिव पद से हटाए गए आलोक कुमार को माध्यमिक शिक्षा में विशेष सचिव बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications