ललितपुर में मधुमक्खियों का आतंक: बेहोश मिले IAS को चारपाई पर लेटाकर लाए जंगल से बाहर
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पर्यटन स्थल देवगढ़ का निरीक्षण करना अधिकारियों के लिए उस वक्त खतरनाक साबित हुआ। जब बौद्ध गुफाओं के पास अचानक मधुमक्खियों ने आईएएस अफसर समेत कइयों पर हमला कर दिया। Chief Development Officer आईएएस कमलाकांत पांडेय और उनके गनर चंद्रपाल सिंह तो इतने बुरी तरह घायल हो गए। आईएएस को चारपाई पर लेटाकर जंगल से बाहर लाना पड़ा है।
दरअसल, आईएएस कमलाकांत पांडेय समेत ADM (नमामि गंगे) राजेश श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी (रेशम), BDO बिरधा और जल निगम के अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारी पर्यटन की संभावनाओं का आकलन करने बौद्ध गुफाओं तक पहुंचे थे।

अचानक ऊपर पहाड़ियों से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कुछ अफसर तो किसी तरह पेड़ों के पीछे छिपे या नीचे लेट गए, लेकिन CDO और ADM उतनी तेजी से नहीं भाग पाए।
CDO पांडेय को मधुमक्खियों ने इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे जंगल में बेहोश होकर गिर पड़े। उनके गनर चंद्रपाल सिंह उन्हें बचाने दौड़े और खुद उनके ऊपर लिपट गए, लेकिन इस कोशिश में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए और चेतना खो बैठे।
ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी, कंबल ओढ़कर की मदद
घटना के बाद अफसरों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े। ADM अंकुर श्रीवास्तव और SDM चंद्रभूषण सिंह ने कंबल ओढ़कर जंगल में CDO की तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद CDO और उनका गनर जमीन पर अचेत पड़े मिले। मुंह तक मिट्टी में धंसे CDO को कंबल में लपेटा गया, चारपाई पर लादा गया और फिर करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर बाहर लाया गया। वहां से उन्हें ट्रैक्टर के जरिए ऐंबुलेंस तक पहुंचाया गया और अस्पताल भेजा गया।
500 डंक निकाले गए, कान से निकली मधुमक्खियां
ADM राजेश श्रीवास्तव को भी मधुमक्खियों ने गंभीर रूप से घायल किया। झांसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उनके चेहरे से करीब 500 डंक निकाले, जबकि उनके कान से 4 जिंदा मधुमक्खियां बाहर निकाली गईं। उनका इलाज अब भी जारी है।
CDO का बयान: "डेढ़ घंटे तक संघर्ष किया"
बाद में होश में आने के बाद CDO कमलाकांत पांडेय ने बताया, "हम पहाड़ी से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का हमला हो गया। मैं पेट के बल लेट गया, गनर मुझे ढंकने आया लेकिन फिसल गया। डेढ़ घंटे तक मैं मधुमक्खियों से जूझता रहा और फिर बेहोश हो गया।"
वन विभाग का दावा: इत्र की खुशबू वजह
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अफसरों द्वारा उपयोग किए गए इत्र की खुशबू मधुमक्खियों को आकर्षित कर लाई होगी। यह हमला किसी अनजाने उत्तेजन या छेड़खानी का नतीजा भी हो सकता है, लेकिन फिलहाल खुशबू को ही मुख्य कारण माना जा रहा है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications