IAS Durga Shakti Nagpal की दहाड़ से थर-थर कांपे माफिया, Akhilesh Yadav को झुकाया, अब जज को धमकाने के आरोप?

IAS Durga Shakti Nagpal Threat Civil Judge News: उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि एक लंबित भूमि विवाद और न्यायपालिका से जुड़ा विवाद है। गोंडा की सिविल जज (सीनियर डिवीजन) शबीना खान ने आरोप लगाया कि दुर्गा शक्ति नागपाल ने उन्हें फोन कर एक लंबित मुकदमे को लेकर बातचीत की और कथित तौर पर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की।

मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गंभीर रुख अपनाते हुए इसे आपराधिक अवमानना से जुड़े मामले के तौर पर विचार किए जाने के लिए भेजने का निर्देश दिया है। हालांकि, अभी दुर्गा शक्ति नागपाल के खिलाफ कोई अंतिम दोषसिद्धि नहीं हुई है और उनके पक्ष में मामले की अलग तस्वीर पेश की गई है। आपको बता दें, यह वही आईएएस हैं, जिनके आगे अखिलेश यादव को भी झुकना पड़ा था। आइए विस्तार से जानते हैं....

ias-durga-shakti-nagpal

क्या है पूरा विवाद?

मामला गोंडा में 1997 से लंबित एक भूमि विवाद से जुड़ा है। केस का नाम 'ज्योति विद्या मंदिर आनंदपुरी छावनी सरकार बनाम नगर पालिका परिषद, गोंडा' है। विवाद नजूल जमीन से संबंधित है और मुकदमा लंबे समय से सिविल कोर्ट में लंबित है। मामले की सुनवाई सिविल जज (सीनियर डिवीजन) शबीना खान की अदालत में चल रही थी।

इसी मुकदमे को लेकर जज शबीना खान ने 4 अगस्त 2026 को गोंडा के जिला जज को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने फोन पर उनसे मुकदमे के संबंध में बात करने की कोशिश की और बातचीत के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। जज ने मामले को दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने का अनुरोध भी किया। बाद में मुकदमा गोंडा की ही समान अधिकार क्षेत्र वाली दूसरी अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया।

जज ने फोन कॉल को लेकर क्या आरोप लगाए?

शबीना खान के पत्र के मुताबिक, 15 जुलाई को उनके फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। उस समय उनके 7 वर्षीय बेटे ने फोन उठाया। इसके बाद दोबारा फोन आया और कॉल करने वाली महिला ने खुद को देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल बताया।

जज के मुताबिक, बातचीत में उनसे छुट्टी पर रहने की अवधि के बारे में पूछा गया और फिर लंबित मुकदमे को लेकर बात करने की बात कही गई। जज ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि बाद की बातचीत में उन्हें हाईकोर्ट में शिकायत करने की बात कही गई और उनके व्यवहार व 'संस्कारों' को लेकर भी टिप्पणी की गई। इन आरोपों के बाद उन्होंने खुद को मामले की सुनवाई से अलग करने और केस दूसरी अदालत में भेजने का अनुरोध किया।

दुर्गा शक्ति नागपाल की सफाई क्या है?

दुर्गा शक्ति नागपाल ने इन आरोपों के अलग मायने बताए हैं। उनके पक्ष की ओर से हाईकोर्ट में कहा गया कि उन्होंने मामले के गुण-दोष, फैसले या किसी खास आदेश को प्रभावित करने की कोशिश नहीं की। उनका कहना है कि वह केवल लंबे समय से लंबित सरकारी जमीन से जुड़े मामले की स्थिति जानना चाहती थीं। उन्होंने यह पता करने के लिए संपर्क किया था कि जज छुट्टी से कब लौटेंगी, ताकि सरकारी पक्ष की ओर से मामले में पैरवी आगे बढ़ाई जा सके। उनके मुताबिक, फोन पर मुकदमे के मेरिट या फैसले को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

यानी एक तरफ जज ने बातचीत को न्यायिक कामकाज में दबाव और हस्तक्षेप के तौर पर देखा, जबकि दुर्गा शक्ति नागपाल का पक्ष इसे सरकारी जमीन से जुड़े पुराने मुकदमे में प्रशासनिक स्तर पर जानकारी लेने की कोशिश बता रहा है।

हाईकोर्ट ने क्यों जताई नाराजगी?

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर माना। न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी की पीठ ने प्रथम दृष्टया माना कि किसी वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी द्वारा लंबित मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायिक अधिकारी से सीधे संपर्क करना और कथित तौर पर दबाव डालना न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए गंभीर सवाल खड़ा करता है।

हाईकोर्ट ने कहा कि अधीनस्थ अदालतों को दबाव, अपमान या हस्तक्षेप से सुरक्षित रखना जरूरी है। अदालत ने मामले को आपराधिक अवमानना से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली उचित पीठ के समक्ष रखने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके लिए फाइल मुख्य न्यायाधीश या वरिष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष निर्देश के लिए भेजने की बात कही गई है।

क्या दुर्गा शक्ति नागपाल पर अवमानना केस चलेगा?

हाईकोर्ट ने दुर्गा शक्ति नागपाल के आचरण को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए मामले को आपराधिक अवमानना के लिए उचित अदालत के समक्ष विचार किए जाने को कहा है। आगे की कार्रवाई संबंधित अवमानना पीठ और न्यायालय के निर्देशों पर निर्भर करेगी।

2013 में अखिलेश यादव को झुकाकर चर्चा में आई थीं दुर्गा शक्ति नागपाल

दुर्गा शक्ति नागपाल का नाम इससे पहले 2013 में देशभर में चर्चा में आया था। उस समय वह गौतम बुद्ध नगर की एसडीएम थीं और यमुना-हिंडन क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में आई थीं। इसी दौरान कादलपुर गांव में एक निर्माणाधीन मस्जिद की दीवार गिराने को लेकर उस समय यूपी की अखिलेश यादव की सरकार की ओर से निलंबन की कार्रवाई हुई। लेकिन, नागपाल ने इस आरोप को स्वीकार नहीं किया। देशभर में बहस शुरू हो गई कि क्या किसी आईएएस अधिकारी को राजनीतिक दबाव में इतनी आसानी से निलंबित किया जा सकता है? इसके बाद, मामला केंद्र तक पहुंचा। उस वक्त प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए, अखिलेश यादव से बात की। आखिरकार, यूपी की अखिलेश यादव की सरकार को अक्टूबर 2013 में दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन वापस लेना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+