Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टूटा दिल तो बने IAS..., बीवी है तेज-तर्रार DM, दिलचस्प है इस शख्स की प्रेम कहानी, क्या शुरू होगी सियासी पारी?

IAS Abhishek Singh Love Story: यूपी के चर्चित IAS अभिषेक सिंह इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं, वजह है लोकसभा चुनाव 2024, ऐसी खबरें है कि वो भाजपा के टिकट पर इस बार जौनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

 IAS Abhishek Singh

हालांकि इस बारे में उनकी ओर से कुछ कहा तो नहीं गया है लेकिन 5 महीने के बाद जिस तरह से योगी सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है, उससे सियासी गलियारों में यही चर्चा है कि IAS अभिषेक सिंह इस बार के आम चुनाव से राजनीति में एंट्री करने वाले हैं।

आपको बता दें कि IAS अभिषेक सिंह यूपी का ही नहीं सोशल मीडिया का भी लोकप्रिय चेहरा हैं, वो इन दिनों अपनी जन्मस्थली जौनपुर में 'जौनपुर निषाद रथ' बस सेवा चला रहे हैं, जो कि भक्तों को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या लेकर जाती है, वो भी बिल्कुल फ्री।

कॉलेज में हुआ था पहला प्यार फिर टूटा दिल!

22 अगस्त 1983 जौनपुर में जन्मे अभिषेक सिंह के बारे में एक रोचक बात कही जाती है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेज के दिनों में अभिषेक किसी लड़की से बहुत ज्यादा प्यार करते थे लेकिन उस लड़की ने उनका दिल तोड़ दिया और किसी और से शादी कर ली, इस बात से अभिषेक काफी हर्ट हुए और उन्होंने फिर UPSC परीक्षा की तैयारी में जुट गए।

2010 में 94वीं रैंक हासिल की और बने IAS

अपने लक्ष्य के लिए रात दिन एक करने वाले अभिषेक सिंह ने 2010 में पहली बार में ही 94वीं रैंक हासिल करके नया इतिहास रचा था और इसी वजह से वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। उनके पिता खुद एक आईपीएस अधिकारी हैं। दिल टूटने के बाद अभिषेक सिंह ने UPSC की तैयारी शुरू की थी और इसी परीक्षा के दौरान उनकी मुलाकात दुर्गा शक्ति नागपाल से हुई, दोनों के बीच मित्रता हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे।

दुर्गा शक्ति नागपाल हैं बांदा की डीएम

आपको बता दें कि दुर्गा 2009 बैच की आईएएस अफसर हैं और इस वक्त उत्तर प्रदेश के बांदा में डीएम की कुर्सी संभाल रही हैं और अपने पति की ही तरह वो भी काफी तेज-तर्रार हैं। प्यार का सिलसिला कुछ सालों तक चलने के बाद दोनों ने 2012 में शादी कर ली। इस शादी से इस पावर कपल को दो बच्चियां हैं।

सनी लियोनी संग किया है अभिषेक ने काम

अभिषेक सिंह को एक्टिंग का भी शौक है। साल 2020 में उन्होंने पहली बार मशहूर सिंगर बी प्राक के साथ म्यूजिक एलबम में काम किया था। अभिषेक सिंह ने वेबसीरिज 'दिल्ली क्राइम' के सीजन 2 में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने सिंगर हार्डी संधू के म्यूजिक एलबम में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी संग काम किया है।

क्यों दिया था इस्तीफा?

अभिषेक सिंह को साल 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक की ड्यूटी पर भेजा गया था। इस दौरान उन्होंने एक कार के साथ अपनी फोटो क्लिक की थी जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। कार पर ऑब्जर्वर की प्लेट लगी हुई थी। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड करके यूपी भेजा गया था।

कई दिनों तक वह बिना सूचना के गायब रहे थे

प्रेक्षक की ड्यूटी से हटाए जाने के बाद अभिषेक ने उत्तर प्रदेश में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। कई दिनों तक वह बिना सूचना के गायब रहे, जिसके बाद नंबवर 2023 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। जिसे कि अब स्वीकार किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+