'नारी हूं मैं लड़ सकती हूं...', फिर चर्चा में हैं राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह, सियासी गलियारों में हलचल
Raja Bhaiya wife Bhanvi Singh: प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक और जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह एक बार फिर चर्चा में है। भानवी सिंह सोशल साइट एक्स पर ऐसा मैसेज पोस्ट किया है जिसे लेकर हलचल मचा है।
भानवी सिंह ने एक दो नहीं बल्कि इधर बीते कुछ दिनों से लगातार सोशल साइट एक्स पर मैसेज पोस्ट कर रही हैं। कुछ लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह राजनीति में कदम रख सकती हैं। वहीं कुछ लोगों द्वारा यह परिवारिक लड़ाई बताई जा रही है।

दरअसल, भानवी सिंह ने 18 जुलाई को एक्स पर लिखा कि 'कभी कभी सोचती हूँ जब रियासत , राजघरानों से संबंधित महिलाओं को अपने सम्मान, गरिमा की रक्षा के लिए इतना संघर्ष करना पड़ता है। सरकार से याचना करनी पड़ती है और एक आईओ भी किसी की शह पर धमकी भरी भाषा में बात कर सकता है तो आम महिलाओं के साथ क्या होता होगा? अपनी व्यक्तिगत लड़ाई मैं ज़रूर लड़ूँगी लेकिन महिला हितों के लिए बड़ी लड़ाई का भी संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरूँगी।उचित समय का इंतज़ार कीजिए।'
इसके अलावा उनके द्वारा 17 जुलाई को उन्होंने लिखा था कि ' जीवन है रण, हर पल हर क्षण।। जो लड़ता है, करता जीत वरण।। जो डरता है, जीवन उसका सदृश मरण।। भानवी कुमारी सिंह, भदरी रियासत।' इससे पहले 15 जुलाई को भी उन्होंने लिखा था कि 'नारी हूँ मैं लड़ सकती हूँ । बिना रुके मैं चल सकती हूँ ।। क्षत्राणी हूँ रण से क्यों भागूँ । लड़कर जीतूँ या मर सकती हूँ।। भानवी कुमारी सिंह , भदरी रियासत।'
ऐसे में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह द्वारा लगातार मैसेज किए जाने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जिस तरीके से उन्होंने 18 जुलाई को लिखा कि लड़ाई का संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरूंगी, उचित समय का इंतजार कीजिए। इससे संभावना जताई जा रही है कि वे राजनीति में आ सकती हैं। फिलहाल अभी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications