करवा चौथ पर पत्नी को दीजिए ये गिफ्ट, बनिए पति नंबर वन, सरकार देगी पुरस्कार
इलाहाबाद/वाराणसी। पूरे देश में आज करवा चौथ का व्रत महिलाएं रख रही हैं। पति की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। आज के खास दिन पति भी पत्नी की रक्षा-सुरक्षा का वादा करेंगे। पत्नी पतिव्रता व्रत का पालन कर अपने कर्तव्य का अनूठा उदाहरण पेश करेंगी तो पति आज अपनी पत्नी के प्रति अगाध प्रेम को दर्शायेंगे। इस बार का करवा चौथ सिर्फ इतने तक ही सीमित नहीं होगा और न ही सामान्य होगा।

पत्नी को दीजिए अनूठा तोहफा
स्वच्छ भारत स्वास्थ्य भारत की थीम पर पूरे देश में पति आज अपनी पत्नी कोअनूठे तोहफे देंगे, जिसमें सबसे अनूठा तोहफा होगा "शौचालय"। जी हां, देश के कयी हिस्सों में आज करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को शौचालय गिफ्ट करेंगे और सरकार उनके इस कार्य को पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी।

इलाहाबाद में भी यह खास योजना
यूपी के इलाहाबाद शहर में इसी तरह की खास योजना को लागू किया गया है। यहां जिला स्तर पर पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है। जो हर ब्लॉक में ऐसे पतियों का पुरस्कार के लिये चयन करेगी। जिन्होंने करवाचौथ पर पत्नी को शौचालय गिफ्ट किया हो। सबसे खास बात यह है कि यह जरूरी नहीं की करवाचौथ पर बना बनाया शौचालय ही गिफ्ट हो। ऐसे पति भी पुरस्कृत होंगे। जो अगले सप्ताह के अंदर भी शौचालय का निर्माण करवाकर पत्नी को देंगे।

सरकार की तरफ से इनाम
इस योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर से ब्लाक स्तर पर क्रियान्वित किया जायेगा । हर इलाके में तीन पुरस्कार दिये जायेंगे। पुरस्कार राशि 2100-2100 होगी। इसके अलावा भी कुछ सामान व प्रमाण पत्र भी दिये जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। ब्लॉक पर पतियों को सम्मानित किया जायेगा। सही मायनों में पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को यह योजना आगे बढ़ायेगी । साथ ही लोगों को जागरूक भी करेगी। इलाहाबाद जिले में करवा चौथ पर पत्नी को शौचालय गिफ्ट करने वाले पति पुरस्कार के लिये मोबाइल नम्बर 9450307588 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।

बनिए पति नंबर वन
वाराणसी जिले के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी ने इस योजना की शुरुआत की है। जिलाधिकारी योगेश्वर राम ने बताया कि जन घरों में इज्जत घर (शौचालय) नही है यही करवाचौथ - 2017 में उनके पति उन्हें शौचालय बनाकर देंगे उसे जिला प्रशासन सम्मानित करने के साथ ही इनाम भी देना इस योजना के तहत पतियों को स्मार्ट फोन, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र जैसे कई उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस योजना का नाम पति नम्बर वन रखा गया है। योगेश्वर राम ने कहा कि इस योजना की शुरुआत से खुले में शौच मुक्त को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर उन 17 भाइयों को भी टी शर्ट, टैब, स्मार्ट फोन और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने रक्षा बंधन पर अपनी बहन को शौचालय बनाकर गिफ्ट किया था।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications