यूपी: बेटा पैदा नहीं होने पर पत्नी-बेटी की हत्या, पति गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मां और पांच साल की बेटी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि बेटा पैदा ने होने पर पति और सास ने मां-बेटी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिला के पति और सास गिरफ्तार कर लिया है।

ये है मामला

ये है मामला

घटना मेरठ के बेहसूमा थाना क्षेत्र की है। अनुज की शादी आठ साल पहले मेरठ जिले के ही इंचौली थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी ममता के साथ हुई थी। ममता के पांच साल की बेटी अवनी थी। आरोप है कि ससुरालवाले खासकर पति महिला को बेटा पैदा न होने पर परेशान करते थे। पति अनुज और सास इंद्रेश लगातार उत्पीड़न करते थे। ममता के परिजनों का आरोप है कि इसी बात को लेकर वह आए-दिन ममता की पिटाई करता था। कुछ दिन पहले ही उसने ममता को उसकी बेटी के साथ पीटकर घर के बाहर निकाल दिया था।

धारदार हत्या से की हत्या

धारदार हत्या से की हत्या

ममता के परिजनों ने बताया कि अनुज ने मंगलवार की सुबह उसके ससुराल वालों को सूचना दी कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है और हम लोग उसका दाह संस्कार करने ले जा रहे है। ममता के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ममता और उसकी पांच साल की पुत्री अवनी के गले पर धारदार हथियार के निशान है। उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। ममता के पति अनुज और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और सास को हिरासत में ले लिया। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस को पति और सास से पूछताछ में पता चला कि मृतका के पति और सास को पुत्र की इच्छा थी। जिसे ममता पूरा नहीं कर पा रही थी। इसलिए उन्होंने ममता को मारने का फैसला लिया। इस बयान के बाद पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+