यूपी: लड़ाई के दौरान पत्नी ने दिया पलटकर जवाब, तो पति ने धारदार हथियार से काटी जीभ

कानपुर। यूपी के कानपुर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच हो रही लड़ाई में पति को पत्नी की पलटकर जवाब देना खल गया। इसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी की जीभ काट डाली। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे 10 दिनों तक बंधक बना कर रखा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी का पिता दरोगा है यही वजह है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

यूपी: लड़ाई के दौरान पत्नी ने दिया पलटकर जवाब, तो पति ने धारदार हथियार से काटी जीभ

बर्रा की रहने वाली वंदना की शादी बर्रा कर्रही में रहने वाले दरोगा इंद्र कुमार के बेटे आकाश राज से हुई थी। पीड़ित पक्ष ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद और दहेज को लेकर उनक बेटी को और प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी कड़ी में वंदना की बेटी पैदा होने के बाद उसे और प्रताड़ित और मारपीट किया जाने लगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि 6 नवंबर को पत्नी से मारपीट करने के बाद पति ने धारदार हथियार से वंदना की जीभ काट दी। जीभ काटने के बाद स्थानीय डॉक्टर से उसका इलाज करवाया गया।

वंदना ने ससुरालवालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे 15 नवंबर तक घर में बंधक बनाकर रखा। इसी बीच वंदना ने किसी तरह से मौका पाकर अपने पिता को मदद के लिए फोन किया। जिस पर वह उसे साथ ले आए और बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि लड़की का ससुर इंद्रकुमार पुलिस विभाग में दरोहा है। इसलिए पुलिस विभाग आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने में डर रही है। पीड़िता ने इंसाफ के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है। एसएसपी को इस मामले की जानकारी होते ही उन्होंने एसओ बर्रा को फटकार लगाई तथा तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+