शादी में नहीं मिली मनचाही कार तो बीवी को पीट पीटकर किया अधमरा, वीडियो हुआ वायरल
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पति द्वारा पत्नी को बर्बरता पूर्वक पीटने का मामला सामने आया है। पत्नी को क्रूरतापूर्वक पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति अपने पत्नी को जानवरों की तरह पीट रहा है। पत्नी को लात घूसों से मार-मार कर अधमरा कर दिया। पूरा मामला क्वारसी क्षेत्र का है जहां नगला मानसिंह की रहने वाली अंजू की शादी फरवरी 2018 में गौतम से हुई थी। दहेज के रुप में मायके पक्ष ने दस लाख रुपये और दो बीघा जमीन दामाद गौतम के नाम कर दी, लेकिन दहेज की भूख इतनी थी कि एक चारपहिया गाड़ी नहीं मिलने पर अपनी पत्नी को बेदर्दी से मारने का दौर शुरु हो गया। शुरुआत के एक महीने तो पति ठीक रहा, लेकिन एक महीने के बाद अंजू की परेशानी बढ़ गई।

पति का हिंसात्मक रौद्र रुप इसमें देखा जा सकता है। जब शिकायत लेकर पीड़िता पहुंची थाने पहंची तो उसे वहां से टरका दिया गया। ससुर के बड़े अधिकारी का रुतबा पुलिस पर भारी पड़ा। थाने से मायूस पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची जहां एसएसपी ने वीडियो देखने के बाद पति व ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।

पत्नी को छोटी-छोटी बातों पर अंजू के साथ मारपीट की जाने लगी। मारपीट का एक वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ तो इस घर की सच्चाई सामने आई। दरअसल मार की डर से घर से बाहर भागने पर सीसीटीवी कैमरे में अंजू पर की जा रही कैद हो गई। घरेलू हिंसा की शिकार अंजू ने इस पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने थाना क्वारसी के प्रभारी को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

वहीं एसएसपी कार्यालय पहुंची अंजू ने अपनी आपबीती सुनाई, तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गये। अंजू को ना सिर्फ पीटा बल्कि उसके हाथों को बुरी तरह जलाया भी है, उसके हाथों पर पड़ने वाले निशान उस पर हुई ज्यादती की कहानी कहते हैं। अंजू ने ससुर पर बुरी नजर रखने का आरोप भी लगाया है। एसएसपी ने थाना क्वार्सी पुलिस को तुरंत केस दर्ज कर पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें- सावधान: आज देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया












Click it and Unblock the Notifications