सावधान: आज देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
Recommended Video

नई दिल्ली। एक बार फिर से आंधी-तूफान का खतरा पैदा हो गया है, भारतीय मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की आंशका जाहिर की है।

22 राज्यों में भारी से भारी बारिश की आंशका
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शुक्रवार को 22 राज्यों में भारी से भारी बारिश की आंशका व्यक्त करते हुए कहा है कि आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अंदरूनी इलाकों में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और यहां तेज बारिश हो सकती है।

भारी बारिश की आशंका
विभाग ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है, इसके अलावा आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल, पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा, विदर्भ और तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों मे भी भारी बारिश की आशंका है।

बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें लोग
विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन ने भी लोगों को सावधान रहने को कहा है और साथ ही अपील की है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें और जानवरों को घर में बांधकर ना रखें और यही नहीं प्रशासन ने लोगों से ये भी कहा है कि भारी बारिश की आशंका है इसलिए घर में खाने-पीने की बंदोबस्त और एक मेडिकल किट का भी इंतजाम करके रखें, जिससे आपातकालीन स्थिति होने पर किसी को तकलीफ ना हो।












Click it and Unblock the Notifications