यूपी: बीवी ने शराबी पति को नहीं दिए पैसे तो हथौड़े से फोड़ दिया सिर

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है। यहां एक पति ने शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसे और ज्वैलरी मांगी। पत्नी से जब ज्वैलरी देने से मना कर दिया तो पति हैवान बन गया। पति ने अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

Husband attacked his wife with hammer in Shahjahanpur

घटना शाहजहांपुर के थाना चौक कोतवाली क्षेत्र की है। शिवओम सक्सेना अपनी पत्नी भारती सक्सेना व तीन साल के बेटे अर्जुन के साथ रहते है। घायल भारती सक्सेना ने बताया कि उसका पति शिवओम कोई काम नहीं करता है। शिवओम को शराब पीने के लिए रोज पैसे चाहिए। भारती ने बताया कि पैसे न देने पर शिवओम घर में रोज झगड़ा करता है। भारती ने बताया कि दूसरो के घरों में काम करती है। जो भी पैसे कमाती है उसे शिवओम छिनकर ले जाता है और सारे रुपयों की शराब पी लेता है।

Husband attacked his wife with hammer in Shahjahanpur

गुरुवार की शाम को शिवओम ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब भारती ने पैसे न होने की बात कहीं तो शिवओम उसकी ज्वैलरी लेने जाने लगा। जिसका भारती ने विरोध किया। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। फिर क्या था शिवओम ने हथौड़े से भारती के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे भारती गम्भीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल भारती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला की गम्भीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+