यूपी-दिल्ली के इन 2 शहरों की सब्जी मंडियों में भारी भीड़, नए कोरोना मरीज मिलने में तेजी आई
गाजीपुर/मुरादाबाद। कोरोना महामारी को देश में फैले सालभर से ज्यादा हो गया है। जनवरी-फरवरी महीने तक संक्रमण के मामले काफी कम आ रहे थे, फिर वैक्सीन आ गई। हालांकि, वैक्सीनेशन के बावजूद कुछ राज्यों में कोरोना के संक्रमण में फिर से तेजी आ रही है। इसकी बड़ी वजह लोगों में महामारी से डर का अभाव है, क्योंकि अब सब्जी मंडी-मार्केट्स में हजारों लोग देखे जा रहे हैं। ये तस्वीरें दिल्ली के बॉर्डर वाले शहर गाजीपुर और यूपी के जिले मुरादाबाद की हैं। आप भारी भीड़ को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों में महामारी का शायद खौफ नहीं है।
Recommended Video

दिल्ली की इस सब्जी मंडी में भारी भीड़ जुटी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना के 6,68,814 मामले सामने आ चुके हैं। अभी यहां करीब 12 हजार सक्रिय मरीज हैं। और, 11050 लोगों को कोरोना लील चुका है। अब नए मरीज मिलने का औसत भी बढ़ने लगा है। बीते रोज दिल्ली में कोरोना के 3,594 नए मामले दर्ज किए गए थे। ऐसे समय में इस पर ध्यान जाता है कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाना चाहिए। मगर, लापरवाही के चलते कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ रही हैं। जैसे कि, गाजीपुर सब्जी मंडी को ही देख लिया जाए, ये तस्वीरें आज सुबह की हैं। लोगों की भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है।


यूपी का मुरादाबाद: मरीज मिल रहे, पर डर नहीं
मुरादाबाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जिला है। यहां कोरोना के अब तक 12,102 मामले दर्ज हो चुके हैं। 116 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। बीते रोज 15 नए मरीज मिले। मगर, यहां की सब्जी मंडी को देखा जाए तो ऐसी भारी भीड़ लगी है जैसे ये जिला आॅलरेडी कोरोना मुक्त हो। इस जिले में 185 लोगों की कोराना के कारण मौत हुई थी। पूरी उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो कोरोना के मामलों में यह दिल्ली से कुछ पीछे है। यूपी में अब तक 6,22,736 मामले दर्ज हुए हैं। यहां कोरोना से 8,836 लोगों की जान गई थी।

Huge crowd seen in a vegetable market in Moradabad this morning. The district has a total of 116 active cases for #COVID19, with 15 new cases reported yesterday. pic.twitter.com/QYOZ8pdpvy
— ANI UP (@ANINewsUP) April 3, 2021
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications