Anil Dujana पर कितने केस थे, कौन-कौन से चल रहे थे मुकदमे, लग चुका है NSA और गैंगस्टर एक्ट
Anil Dujana: यूपी एसटीएफ ने गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इसके साथ ही जुर्म की दुनिया का एक और नाम का सफाया हो गया। इसके खिलाफ 60 से अधिक मामले दर्ज थे।

Anil Dujana: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP Special Task Force) ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मार गिराया। यह एनकाउंटर गुरुवार को मेरठ में हुआ। जहां एसटीएफ ने उसे ढेर कर दिया। अनिल दुजाना क्राइम की दुनिया में खौफनाक नाम था। इसके नामों का बड़ा खौफ था। लोग नाम से ही डरते थे।
60 से अधिक मामले दर्ज
अनिल दुजाना के खिलाफ 62 आपराधिक मामले दर्ज थे। जिनमें से 18 हत्या के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा रंगदारी, लूटपाट, जमीन पर कब्जा, जमीन से कब्जा छुड़वाना और आर्म्स एक्ट समेत कुस 62 मामले दर्ज थे। इतना ही नहीं उस पर एनएसए और गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है।
50 हजार का इनामी था अनिल दुजाना
अनिल दुजाना पर 50 हजार का इनाम था। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। अनिल दुजाना आज यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया। इसके साथ ही अनिल दुजाना नाम का खौफ इतिहास के पन्ने से अब सदा के लिए खत्म हो गया। जुर्म की दुनिया में अनलि दुजाना का नाम बहुत चर्चा में आ गया था।
जुर्म की दुनिया का खौफनाम नाम
बता दें कि गैंगस्टर दुजाना गांव के रहने वाला था। दुजाना गांव में रहने के चलते उसने अपने नाम में दुजाना जोड़ लिया था और अनिल दुजाना लिखता था। जो जुर्म की दुनिया में खौफ पैदा करने वाला नाम बन गया था। वह अपने गिरोह का सरगना बन गया था।
Recommended Video

2012 में गया था जेल
देखते ही देखते वह यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल हो गया। उसके खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह 2012 में ही यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। उसे जेल भेज दिया गया। लेकिन 2021 में उसकी रिहाई हो गई थी।
यह भी पढ़ें- Anil Dujana love story: जब गर्लफ्रेंड से सगाई के लिए अनिल दुजाना ने मांगी जमानत, 2 घंटे बाद फिर पहुंचा जेल












Click it and Unblock the Notifications