VIDEO: कैसे बैंक से लाखों रु से भरा बैग ले उड़ी मासूम चोरनी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कितनी सफाई से सबकी आंखों के सामने से बैंक के काउंटर के पास रखा रुपयों से भरा बैग युवती उठा ले गई।

हरदोई। बैंकों के लाख सुरक्षा के दावे किए जाते हों मगर शातिर चोर इन दावों की हवा निकाल रहे हैं। हरदोई में एसबीआई की ब्रांच में कैश जमा करने आये गैस एजेंसी के कर्मचारी का लाखों रूपयों से भरा बैग एक युवती लेकर फरार हो गयी। उसकी यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गयी।

VIDEO: कैसे बैंक से लाखों रु से भरा बैग ले उड़ी मासूम चोरनी

मामला हरदोई के संडीला कोतवाली इलाके का है। यहां की गैस आपूर्ति र्ता उमा गैस एजेंसी का कर्मचारी शंकर गैस के कलेक्शन का 3 लाख 60 हज़ार रुपये संडीला की एसबीआई शाखा में जमा करने गया था। बाउचर में कुछ कमी होने पर रुपयों से भरा बैग वहीं बेंच पर रखकर वो उसे सही करने लगा। तभी वहां पहले से मौजूद युवक युवती रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पर इलाके सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी में क़ैद तस्वीरों के आधार पर पुलिस दोनों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

सीसीटीवी में नीली शर्ट पहने यह युवक और बगल में खड़ी युवती कोई बैंक के ग्राहक नहीं हैं। ज़रा इनकी हरक़तों पर गौर करें पूरा माजरा आपके समझ में आजायेगा। ये दोनों कुछ देर पास में खड़े रहने के बाद दूर-दूर बैठ जाते हैं। पहले युवती पीछे बेंच पर बैठती है और युवक कैश काउंटर के पास। कुछ देर बाद युवती भी पीछे से उठकर युवक के पास बैठ जाती है। फिर युवक थोड़ी देर वहां से उठकर पीछे बैठता है और मोबाइल कान में लगाकर वहां से उठता और पीछे से युवती से कुछ कहते हुए तेज़ी से बाहर की निकलता है। पीछे से युवती भी वहां रखा रुपयों से भरा बैग लेकर तेज़ी से बाहर निकल जाती है। बैंक के बगल में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में भी दोनों क़ैद हो गये।

बैंक के अंदर हुई लाखों की टप्पेबाजी से पुलिस की सतर्कता के अलावा बैंक की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल कैमरे में दिख रही युवती और युवक काफी देर से बैंक के अंदर टहल रहे थे। युवती इधर उधर देखने के बाद बैंक के कैश काउंटर तक पहुंच गयी थी। दरवाज़ा लॉक होने की वजह से वो वहां हाथ साफ नहीं कर पाई। वहीं बैंक के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी सवालों के घेरे में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+