Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिलेंडर ब्लास्ट कांड: अब तक दो की मौत, 8 अभी भी गंभीर हालत में

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग लग गई। आग लगने से एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे के बाग ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई।

House sets on fire due to gas leakage in Hardoi

जानकारी के अनुसार, हरदोई जिला के पिहानी थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी सत्यपाल के घर में सोमवार को खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। हादसे के दौरान जब तक की घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक घर में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। घर में मौजूद अंकुश (4), काजल (8), पूजा, दिलीप, सरिता के अलावा रिश्तेदारी में आईं नन्ही देवी उसकी चार माह की पुत्री रोली निवासी हसनपुर जिला शाहजहांपुर, खुशबू और उसकी बहन अंजली निवासी रौजा शाहजहांपुर गंभीर रूप से झुलस गई।

House sets on fire due to gas leakage in Hardoi

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस लोगों को आग के बीच से बाहर निकालकर तत्काल स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल में भेज दिया गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़े- नदी में गिरा किशोर, पचास गोताखोर भी उसे नहीं बचा पाए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+