बाइक पर तड़प-तड़प कर किशोरी ने तोडा दम, जानिए क्यों हुआ हॉस्पिटल सील? दहला देगा यह Video

यूपी के मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक निजी अस्पताल के बाहर बाइक पर बैठे-बैठे 17 वर्षीय किशोरी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने किशोरी के गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल ने अपना पल्ला झड़ते हुए फौरन किशोरी को जबरन बाहर निकाल दिया, जहां बाइक पर बैठे-बैठे किशोरी की मौत हो गई।

बता दें कि मामला तीन दिन पहले का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। जानकारी अनुसार, मैनपुरी निवासी ग्रीस चंद्र की 17 वर्षीय पुत्री भारती को बीते मंगलवार की दोपहर बुखार आ गया था। जिसके बाद वह किशोरी को घिरोर ले गए। यहां उन्होंने करहल रोड़ स्थिति राधा स्वामी हॉस्पिटल में उसे भर्ती करा दिया।

Hospital sealed after girl died on bike infront of hospital because of wrong injection in mainpuri

किशोरी के पिता अनुसार, बुधवार दोपहर को महिला चिकत्सक ने किशोरी के गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उधर, मामला बिगड़ता देख अस्पताल ने तत्काल किशोरी को मरणासन्न हालत में बाहर निकाल दिया। परिजनों ने इसका विरोध किया लेकिन इतने में डॉक्टर और स्टाफ मौके से बचकर भाग गए।

वहीं अस्पताल के बाहर किशोरी ने बाइक पर बैठे-बैठे अपना दम तोड़ दिया। घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और अस्पताल पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए। जिसके बाद मैनपुरी सीएमओ ने मामले पर जांच बैठा दी। वहीं अब अस्पताल को सील कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि घटना के बाद से अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ फरार चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+