लखनऊ: होटल से निकल रही महिला को गोलियों से भूना, CCTV में कैद हुई वारदात

योगी-राज में भी नहीं बदले यूपी के हालात। राजधानी लखनऊ में सरेआम महिला को गोलियों से भूना।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला को सरेआम सड़क पर गोलियों से भून दिया गया। बेलगाम अपराधियों ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और उसे लहूलुहान कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस वारदात में एक सिक्योरिटी गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 HORRIFYING! Woman shot at by criminals inside car in Lucknow, shooting caught on cam — Watch

मामला लखनऊ के कृष्णा नगर के स्काई हिल्टन का है, जहां रात करीब 9 बजे हमलावरों ने 32 साल की मोनिका पर हमला बोल दिया। मोनिका होटल में डिनर कर लौट रही थी। होटल से निकलकर जैसे ही वो अपनी कार में बैठी सड़क की दूसरी ओर से दो नकाबपोश अपराधी उसकी कार के पास आए और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। महिला के गले पर गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर जब होटल का सिक्योरिटी गार्ड उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा अपराधियों ने उसे भी गोली मारी, जो उसके दाएं हाथ पर जाकर लगी।

महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला ने अपने बयान में इस हमले के पीछे अपने पति का हाथ बताया है, जिससे वो अलग हो चुकी है। पुलिस जानकारी के मुताबिक मोनिका लखनऊ के जाने-माने बिजनेसमैन की पत्नी है, जो अपने पति से अलग रहती है। मोनिका ने अपने ऊपर हुए इस हमले के पीछे अपने पति का हाथ बताया है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+