मिर्जापुर में ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, 10 लोगों के मारे जाने की खबर
ये हादसा इतना भीषण था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला ट्रैक्टर पलटने से कई लोग इसके नीचे दब गए जिससे तुरंत उन्होंने दम तोड़ दिया।
मिर्जापुर। मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में एक भीषण दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र के पास ट्रक और ट्रैक्टर कि आमने सामने भिडंत में ये सभी लोग मारे गए। इस दुर्घटना में 5 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर पुलिस मौजूद है, अब तक की कार्रवाई से पता चला है कि ये सभी लोग गढ़वा गांव के रहने वाले हैं और बच्चे का मुंडन कराने के लिए चुनार जा रहे थे।


ये हादसा इतना भीषण था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला ट्रैक्टर पलटने से कई लोग इसके नीचे दब गए जिससे तुरंत उन्होंने दम तोड़ दिया।

चूंकि टक्कर आमने-सामने से हुई इसलिए ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ गया। घटना पर कार्रवाई की जा रही है जल्द ही और जानकारी निकाल ली जाएगी। फिलहार घायलों के इलाज पर जोर दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications