होली से पहले योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर

Holi Free Gas Cylinder: यूपी की योगी आदित्यानथ सरकार ने होली से पहले राज्य के नागरिकों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,890 करोड़ की धनराशि से 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण करेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया x पर पोस्ट करते हुए जानकारी शेयर की जिसमे उन्होंने लिखा- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,890 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में. योगी सरकार के इस कदम से 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

Yogi Adityanath

10 नवंबर 2023 से फ्री गैस सिलेंडर देने की शुरुआत

यूपी सरकार ने दीवाली और होली पर फ्री गैस सिलेंडर देने की योजना शुरुआत 10 नवंबर 2023 से की थी। पीएम उज्जवला योजना के तहत साल में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाता है। गौरतलब है कि इस योजना के तहत 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार देती है जबकि बाकी छूट राज्य सरकार देती है।

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत यूपी में एक करोड़ से अधिक लोगों को सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। प्रदेश में खुशहाली लेने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। आगे उन्होंने कहा कि होली और रमजान दोनों को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के हमने निर्देश दिए हैं। आपको बता दे कि राजधानी लखनऊ के लोकभवन सभागार में पात्र उम्मीदवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना की शुरुआत कब हुई थी

प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना की केंद्र सरकार द्वारा 1 मई 2016 को शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाता है। जबकि योगी सरकार ने साल 2023 में होली के मौके पर पहली बार उज्जवला योजना के लाभार्थियों को फ्री सिलेंडर दिया था। इसके तहत 1.75 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ मिला था। लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+