अवैध कब्जे पर बुलडोजर...मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग, 4 दिन बाद कैसे पकड़ा गया 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी
लखनऊ, 09 अगस्त। गालीबाज के नाम से कुख्ताय हो चुका श्रीकांत त्यागी आखिरकार गिरफ्तार हो गया है। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने श्रीकांत त्यागो की आज मेरठ से गिरफ्तार किया है। जिस तरह से त्यागी का वायरल वीडियो सामने आया था, जिसमे वह महिला के साथ अभद्रता कर रहा है और गाली दे रहा, उसके बाद से ही पुलिस त्यागी की धरपकड़ में जुटी थी। नोएडा स्थित सेक्टर 93बी में श्रीकांत त्यागी ने ग्रैड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ गाली-गलौज की थी। जिसके बाद भाजपा सांसद महेश शर्मा का भी वीडियो सामने आया था, जिसमे उन्होंने गृह सचिव अवनीश अवस्थी को तुरंत कार्रवाई करने को कहा था।

कुछ इस तरह से हुआ गिरफ्तार
श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए यूपी पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी और उसकी लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी। पूलिस को त्यागी की लोकेशन के बारे में उस वक्त जानकारी मिली जब वह लगातार अपनी पत्नी और वकील को संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। वह सोमवार की रात सहारनपुर पहुंचा। मंगलवार की सुबह वह मेरठ पहुंचा, जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्रीकांत त्यागी ने अपने करीबी लोगों के साथ मिलने के बाद बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया था।

परिवार वालों के जरिए लोकेशन ट्रेस
इससे पहले पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस ने श्रीकांत की पत्नी को उसके फ्लैट से सुबह 6 बजे हिरासत में लिया था। इससे पहले शुक्रवार को यूपी पुलिस ने श्रीकांत की पत्नी को 24 घंटे के लिए हिरासत में लिया था। इसके अलावा पुलिस ने श्रीकांत के रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सोमवार को पुलिस ने श्रीकांत के छह समर्थकों को भी गिरफ्तार कर लिया था, जोकि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रविवार की शाम को बिना इजाजत घुसे थे और जबरन उस महिला का पता पूछ रहे थे जिसके साथ श्रीकांत त्यागी ने अभद्रता की थी।

गैगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज
श्रीकांत त्यागी का गाली गलौज वाला वीडियो सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 अगस्त को त्यागी के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया। इसके साथ ही यूपी पुलिस लगातार त्यागी की तलाश कर रही थी। कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी और श्रीकांत त्यागी की लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अलावा सख्त धाराओं में केस दर्ज किया है।

यूपी सरकार ने दिखाए तेवर
उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा था कि यूपी सरकार इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी। स्थानीय पुलिस स्टेशन के इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया, इसके अलावा एक सब इंस्पेक्टर और चार कॉन्स्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया गया। इन सभी को अपने काम में ढिलाई बरतने के चलते सस्पेंड किया गया है। जिसके बाद भाजपा सांसद महेश शर्मा ने यूपी पुलिस को बधाई दी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications