UP Rain: आज वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत 20 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Rain: कई दिनों तक इंतजार के बाद अब उत्तर प्रदेश के अधिकतर जनपदों में भारी बरसात शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत 20 जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उपरोक्त जनपदों के बारे में जानने से पहले आपको यदि गुरुवार के मौसम के बारे में बता दें, तो गुरुवार 1 अगस्त को बुधवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में भारी बरसात हुई। बुलंदशहर में गुरुवार को 104.0 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई।

heavy-rain-in-up-varanasi-prayagraj-mirzapur-and-20-district-mein-hogi-barsat-weather-forecast

इसी तरह उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद का तापमान सबसे अधिक रहा। गुरुवार को उत्तर प्रदेश का बस्ती जनपद सबसे गर्म रहा और तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद का का तापमान सबसे कम रहा, यहां न्यूनतम तापमान 21.5 रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को इन्हें जनपदों में होगी भारी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे शनिवार सुबह 8:30 बजे तक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इन जनपदों में वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बाघपत, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायुँ, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में बरसात के साथ वज्रपात की संभावना भी जाहिर की गई।

ऐसे में इन जनपद में रहने वाले लोगों से मौसम विभाग के अधिकारियों द्वारा अपील की गई है कि बरसात और वज्रपात के दौरान सावधान रहें। इसके अलावा कुछ जनपदों में चमक गरज के साथ हल्की-फुल्की बौछारें पड़ने की संभावना भी जाहिर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+