10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली विभाग का हेड कैशियर गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के सरकारी विभाग में तैनात बाबू रिश्वत लेने से जरा भी नहीं कतरा रहे हैं। छोटे-बड़े सरकारी कामों के लिए रिश्वत खोरों ने रिश्वत के लिए अलग-अलग रेट तय कर रखे हैं। ऐसा ही एक मामला मेरठ में सामने आया है। यहां विद्युत विभाग के एक्सईएन ऑफिस में हेड कैशियर के पद पर तैनात हरिपाल को शिकायत कर्ता की शिकायत पर मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने ऑफिस में ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

head cashier arrested for bribe in meerut

मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में विक्टोरिया पार्क स्थित एक्सईएन थर्ड के ऑफिस में हेड कैशियर के पद हरिपाल पर तैनात है। हरिपाल ने सिंहपुर गांव के निवासी भीमसैन से ट्यूबवेल कनेक्शन दिलाने के नाम पर दस हजार की रिश्वत मांगी थी। शिकायत कर्ता ने इसकी शिकायत मेरठ एंटी करप्शन ऑफिस में की। एंटी करप्शन टीम ने पूरी तैयारी के साथ कैशियर हरिपाल को दस हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर हरिपाल को थाना सिविल लाइन्स पुलिस को सौंप दिया है। एंटी करप्शन के सीओ अरविंद यादव ने बताया कि हरिपाल के खिलाफ विधिक कार्यवाई की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+