Haridwar news: रुड़की में सड़क हादसों में एक कांवड़िये समेत पांच लोगों की मौत, बाइक से हुई टक्कर
हरिद्वार के रुड़की में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक कांवड़िये समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
जिसके बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। खबर के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोनों मामले रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के हैं।

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव स्थित हरिद्वार-दिल्ली हाइवे पर एक बाइक पर सवार दो युवकों को हरियाणा नंबर की कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि 26 वर्षीय अमित निवासी थाना झबरेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा होने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद कार चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां से हायर सेंटर ले जाते समय युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
दूसरी घटना भी रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में नगला इमरती गांव स्थित बाईपास के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सड़क हादसे में हरियाणा के अमृतसर के गांधीनगर निवासी 27 वर्षीय सागर, विशाल निवासी ग्राम पिंजरा हरियाणा, विजेंद्र निवासी ग्राम बेलड़ा रुड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि अमरेश चौधरी निवासी ग्राम बेलड़ा गंभीर अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक कांवड़िये समेत पांच लोगों की मौत हुई।












Click it and Unblock the Notifications