आठ हाथ-पैर के साथ पैदा हुआ ये अजीबोगरीब बच्चा, डॉक्टर भी देखकर रह गए दंग
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक अद्भुत मामला प्रकाश में आया है। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विचित्र बच्चे ने जन्म लिया। बच्चे के आठ हाथ-पैर हैं। डॉक्टर ने बच्चे की हालत स्वस्थ बताई है। डॉक्टर का कहना है कि उनके जीवन काल में पहला ऐसा मामला है जिसमें उन्होंने एक विचित्र बच्चे की डिलीवरी करवाई है। विचित्र बच्चे के जन्म की खबर गांव में आग की तरह फैल गई जिसके बाद उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।

मामला हरदोई के पिहानी गांव का है जहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मा दुर्लभ बच्चा गांव वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बच्चे की मां की हालत गंभीर होने पर उसे हैंमेगलगंज से पिहानी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। बच्चे के जन्म के वक्त घर वाले काफी खुश थे, लेकिन जन्म घरवालों ने बच्चे को देखा तो वह हैरान रह गए। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रैक्टिस के दौरान पहला ऐसा मामला देखा है जिसमें इस तरह के विचित्र बच्चे का जन्म हुआ है। वहीं दूसरी ओर जैसे ही अद्भुत बच्चे के जन्म लेने की बात लोगों को पता चली वह पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। अब दूर दूर से लोग बच्चे को देखने अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों में यह बच्चा कौतूहल का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- बसपा के जिस विधायक ने राज्यसभा में भाजपा को वोट दिया, उसके भाई को पीट दिया गया












Click it and Unblock the Notifications