यूपी: दर्द से कराह रही महिला ने बीच सड़क में दिया बच्चे को जन्म, नहीं आई एंबुलेंस
संभल। संभल में एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई है। सरकार की लचर व्यवस्था की बागनी उस वक्त देखने को मिली जब एम्बुलेंस की कमी की वजह से एक महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। जिले के बबराला इलाके में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को मौके पर एंबुलेंस ना मिलने पर उसकी सड़क पर डिलीवरी करानी पड़ी। आस्पताल की स्थानीय महिलाओं ने इसके लिए महिला का पूरा समर्थन किया और चादर से ढ़क कर महिला का प्रवस कराया। प्रसव के काफी देर बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।

मामला संभल जिले के गुन्नौर थाना के कस्बा बबराला का है जहां अस्पताल की लापरवाही के चलते एंबुलेंस के समय पर ना पहुंचने की वजह शाम एक महिला को स्टेशन रोड पर बच्चा हो गया। एंबुलेंस के इंतजार में महिला प्रसव पीड़ा से अचानक ही रोड पर ही तड़पने लगी। इस पर आसपास की महिलाओं ने बिना एंबुलेंस का इंतजार किए चादर ढंक कर महिला की लाज सुरक्षित की और प्रसव में मदद कर मातृत्व के कर्तव्य को निभाया। थोड़ी देर के बाद महिला ने शिशु को जन्म दिया। भीड़-भाड़ वाले इलाके में महिला को प्रसव होने के बाद एम्बुलेंस पहुँची जिसका लोगों ने विरोध किया। महिला के पति का आरोप है कि उसने एक घंटे पहले एम्बुलेंस को फोन किया था।
ये भी पढे़ं- पति के जाते ही प्रेमी को घर बुला लेती थी बीवी, छुपकर देखी करतूत तो हुआ ये हाल












Click it and Unblock the Notifications