लूट का विरोध करने पर की थी दिल्ली पुलिस के दरोगा की हत्या, ऐसे हुए गिरफ्तार

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिल्ली पुलिस के एएसआई की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि एएसआई की हत्या लूट का विरोध करने पर हुई थी। दिल्ली पुलिस के एएसआई की हत्या करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बदमाश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जिसे पुलिस जल्दी ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस भी बरामद किए है।

Hapur police arrested two criminals who shot ASI Delhi police

एसएसपी ने बताया कि 24 मई को बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एएसआई सुधीर कुमार त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि सुधीर कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ बजार समान खरदीने जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूट को अंजाम देने लगे। एएसआई सुधीर कुमार ने जब बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली माकर फरार हो गए।

एसएसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने मोबीन और दीनू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शातिर किस्म के अपराधी है। जबकि एक बदमाश अभी फरार है, जिसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से एक पिस्टल, कारतूस भी बरामद किए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+