Happy New Year 2025: नए साल की बधाई देकर खाली कर देंगे आपका बैंक अकाउंट, अनजान दोस्त से रहें सावधान
Happy New Year 2025: जिस तरीके से समय बदल रहा है उसी तरीके से साइबर जालसाज भी खुद को अपडेट कर रहे हैं। ऐसे में नए साल पर भी साइबर क्रिमिनल द्वारा लोगों को नए तरीके से अपने जाल में फंसाया जा रहा है। शादी कार्ड के बाद अब न्यू ईयर ग्रीटिंग भेजकर ठगी की आशंका है।
ऐसे में साइबर पुलिस द्वारा लोगों को साइबर तो से सचेत रहने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसे लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। यदि बधाई संदेश पाने के बाद आप खुश होते हैं तो आपका अकाउंट खाली भी हो सकता है।

एपीके फाइल भेज कर करेंगे ठगी
दरसअल, शादियों के सीजन में साइबर जालसाजों द्वारा शादी के कार्ड का एपीके फाइल भेजकर कई लोगों को निशाना बनाया गया। व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड एपीके फाइल आने के बाद लोग उसे इंस्टॉल कर ले रहे थे। इंस्टॉल करने के बाद उनका अकाउंट खाली हो जा रहा था।
ऐसे में साइबर पुलिस द्वारा लोगों को अलर्ट किया गया है कि नए साल पर भी ठगों द्वारा बधाई संदेश के रूप में एपीके फाइल व्हाट्सएप सहित अन्य मैसेजिंग एप पर भेजी जा सकती है। एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही आपका मोबाइल हैक हो जाएगा।
यूपीआई एप वालों को खास सावधानी की जरूरत
मोबाइल में एपीके फाइल पर क्लिक करते ही एप्लीकेशन इंस्टॉल हो जाने के बाद आपके मोबाइल में जो भी कुछ किया जाएगा वह जालसाज देख लेंगे। उसके बाद आप जब भी कभी अपना यूपीआई एप खोलेंगे ठगों के पास पासवर्ड और अन्य जानकारी पहुंच जाएगी।
उसके बाद ठगों द्वारा आपके अकाउंट से रुपए ट्रांसफर कर लिए जाएंगे। ऐसे में साइबर पुलिस द्वारा लोगों को अलर्ट करते हुए बताया जा रहा है कि मैसेजिंग एप पर आने वाले एपीके फाइल को डाउनलोड ना करें। इसके अलावा यदि आपको कोई अनजान लिंक मिल रहा है तो उसे पर भी क्लिक न करें।
संदेश और गिफ्ट से रहें सावधान
यह भी कहा गया है कि ठगों द्वारा बधाई संदेश के साथ नए साल पर गिफ्ट भेज कर भी ठगी की जा सकती है। ऐसे में किसी अनजान नंबर से मैसेजिंग एप पर यदि आपको गिफ्ट भी भेजा जा रहा है तो उसे क्लिक कर डाउनलोड ना करें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल की एक्सेस ठग को मिल जाएगी।
इस नंबर पर तत्काल करें शिकायत
यदि आपके साथ जाने अनजाने में किसी तरह से ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो आप अपने मोबाइल से तत्काल 1930 नंबर डायल कर इसकी शिकायत कर सकते हैं। इस नंबर पर साइबर क्राइम होने के 24 घंटे के भीतर आपको कॉल करने पड़ेंगे। यदि समय रहते अपने कॉल किया है तो आपके रुपए वापस मिल सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी साइबर थाने में भी इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications