Halal Certified: यूपी में अब हलाल सर्टिफिकेट खाद्य उत्पादों की बिक्री पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट (प्रमाणपत्र) के साथ बेचे जाने वाले खाद्य उत्पादों पर रोक लगा दी है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने दावा किया था कि इस टैग का इस्तेमाल "प्रचार" फैलाने और "धार्मिक भावना का शोषण" करने के लिए किया जा रहा था।
सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उचित अधिकार के बिना खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पादों को 'हलाल प्रमाणपत्र' जारी करने की अवैध प्रथा पर रोक लगाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है और अब उत्तर प्रदेश में हलाल-प्रमाणित उत्पाद नहीं बेचे जाएंगे। धर्म की आड़ में एक विशेष वर्ग के बीच अनर्गल प्रचार किया जा रहा है।
बीजेपी ने दर्ज कराई थी शिकायत
यह घटनाक्रम लखनऊ में पुलिस द्वारा राज्य में बेचे जाने वाले खुदरा उत्पादों को अवैध हलाल प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए एक कंपनी और तीन संगठनों पर मामला दर्ज करने के एक दिन बाद आया है। पुलिस ने अवैध हलाल प्रमाणपत्र के साथ उत्पादों की बिक्री पर एक मामला दर्ज किया था, जब बीजेपी युवा विंग के एक सदस्य ने शिकायत दर्ज की थी कि कुछ कंपनियों ने एक समुदाय के बीच अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए उत्पादों को हलाल के रूप में प्रमाणित करना शुरू कर दिया है और यह प्रथा जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ जैसा है।












Click it and Unblock the Notifications