Gyanvapi ASI Survey पर क्या बोले सपा सांसद एसटी हसन? फरंगी महली ने कहा- SC में देंगे चुनौती

Gyanvapi Mosque ASI Survey News: इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से सर्वे कराने का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार 3 अगस्त को हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज कर दिया।

साथ ही, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के ASI सर्वे को मंजूरी दे दी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब ASI सर्वे का काम फिर से शुरू होगा। कोर्ट के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन का बयान सामने आया है। सपा सांसद ने कहा कि कोर्ट ने जो फैसला दिया उससे माना होगा।

gyanvapi asi survey

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि सर्वे के दौरान उस स्मारक को कोई नुकसान न पहुंचे। जो भी सर्वे का फैसला होगा वह हम मानेंगे, लेकिन यह फैसला सभी पक्षों को मानना होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए बयान के जवाब में सपा सांसद ने कहा कि हमारे देश को आज सांप्रदायिक सौहार्द्र और राष्ट्रीय एकीकरण की बहुत जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हम में से किसी को भी ऐसे कोई बयान नहीं देने चाहिए जिससे हिन्दुस्तान में रहने वालों के बीच में फासले बढ़ें। सभी लोगों को मिलने की कोशिश की जानी चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ AIMPLB सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि हमें उम्मीद है कि न्याय होगा क्योंकि यह मस्जिद करीब 600 साल पुरानी है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि मुसलमान पिछले 600 सालों से वहां नमाज अदा करते आ रहे हैं। हम भी चाहते हैं कि देश के सभी पूजा स्थलों पर प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट लागू हो। मुस्लिम पक्ष इस आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+