नोएडा की पोश सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने मिलकर रेजिडेंट को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
नोएडा की पोश सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड्स ने मिलकर रेजिडेंट को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
नोएडा, 8 सितंबर: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 100 में एक हाउसिंग सोसाइटी के एक रहने वाले को सिक्योरिटी गार्डस ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बताया गया कि इस शख्स ने किसी बात को लेकर एक गार्ड को पीट दिया था, इस पर गार्ड ने आसपास तैनात दूसरे गार्ड्स को बुला लिया और इसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है।

नोएडा सेक्टर-100 की लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में ये घटना हुई है। सुरक्षा गार्डों ने बुधवार को जिस निवासी को पीटा है, उनका नाम सुरेश कुमार है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सिक्योरिटी इंचार्ज समेत समेत 7 गार्ड को इस मामले में नामजद करते हुए एफआईआर की है और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications