सड़क, शौचालय निर्माण का सरकारी पैसा ग्राम प्रधान ने किया गप, आरटीआई में हुआ खुलासा
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में ग्राम प्रधान का कारनामा उजागर हुआ है। यहां ग्राम प्रधान ने अपने गांव में सड़क नाली खड़ंजा शौचालय वाली स्ट्रीट लाइट के नाम पर लाखों रुपए हड़प लिए। लेकिन कागजों में प्रधान ने इन सब का निर्माण करा दिया है। इस घपले का खुलासा तब हुआ जब गांव में हुए विकास कार्यों को जानने के लिए आरटीआई लगाई गई। जब सच्चाई का पता चला तो पूरे गांव वालों के होश उड़ गए। ग्रामिणों ने इस पूरे मामले की शिकायत डीएम से की है।

जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा बारम में ग्राम प्रधान और अधिकारियों ने मिली भगत करके विकास कार्यों के लिए आए लाखों रुपये की हेराफेरी को अंजाम दिया है। यहां गांव में पुलिया, खड़ंजा, सड़क और स्ट्रीट लाइट के नाम पर आए सरकारी धन को गबन कर लिया। ग्राम प्रधान ने 6 लाख रुपये की निकासी कर ली पर संबंधित अधिकारियों को पता ही नहीं है कि पैसा कैसे निकाल लिया गया है।

इस हेराफेरी का खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता ने किया है। गांव के विकास में खर्च धन का ब्यौरा मांगा और जवाब मिलने पर इस बड़े घोटाले का खुलासा हुआ। अब उसे ग्रामप्रधान और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा जान से मार डालने की धमकियां दी जा रही हैं।

यहां के प्रधान हनीफ की दबंगई के डर से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और किसी में उसके खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत नहीं होती थी। इस गांव में सड़क बनाने के नाम पर 3 लाख 31 हजार रुपये निकाले गए और सड़क बन भी गयी मगर कागजों में। 3 लाख 13 हजार की लागत से पूरे ग्रामसभा में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गयी जिसमे केवल 4 ही गांव में दिखाई देती हैं। गांव में एक पुलिया के भी निर्माण कराया गया है जो कि क्षतिग्रस्त है जिसमे 97 हजार रुपये खर्च कर दिए गए।
आरटीआई एक्टिविस्ट बिंदु कुमार ने बताया कि गांव में हुए तमाम विकास कार्यों में अनियमितता बरती गई है। इस गांव में अभी घरों में शौचालय का निर्माण बिना गड्ढा खुदवाये ही करवाया जा रहा है, जबकि पहले गड्ढा खोदा जाना चाहिए फिर शौचालय का निर्माण किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- कानपुर: हिंदू रीति रिवाजों से किया गया 'श्यामलाल' नाम के कुत्ते का अंतिम संस्कार, वीडियो वायरल
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications