Good News: नोएडा में बिल्डर के चंगुल में फंसे 40000 फ्लैट्स की चाबी बायर्स को सौंपेंगे CM योगी
नई दिल्ली। नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन में लाखों घर खरीददारों के घर का सपना सपना ही रह गया है। बिल्डरों के चंगुल में फंसे नोएडा फ्लैट्स बायर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे फ्लैट्स बायर्स को राहत देते हुए उन्हें खुशखबरी दी है जिनके सपनों का घर सालों से बिल्डरों के चंगुल में फंसा है। योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जल्द ही घर मिलने का भरोसा दिलाया है। योगी आदित्यनाथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के फ्लैट खरीदारों को राहत की खबर देते हुए आश्वासन दिया है कि ऐसे फ्लैट खरीदने वालों को कैंप लगाकर उनके घरों की चाबियां सौंपेंगे।

फ्लैट्स बॉयर्स को बड़ी राहत
योगी आदित्यनाथ ने बिल्डरों के चंगुल में फंसे फ्लैट्स बायर्स को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि जनवरी के आखिरी हफ्ते में कैंप लगाकर वो घर खरीदने वालों को उनके घरों की चाबी सौंपेंगे। ये खबर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जो बिल्डरों को मोटी रकम चुकाकर भी अब तक अपने घर में गृह प्रवेश नहीं कर पाए थे अब जल्द ही उनके घर का सपना पूरा होगा।

40000 घरों की चाबी सौंपेंगे योगी
एक निजी चैनल के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी के आखिरी हफ्ते में कैंप लगाए जाएंगे और खरीदारों को उनके घरों की चाही सौंपी जाएगी। ऐसा हर 3 महीने पर होगा और हर तीन महीने में 40-40 हजार फ्लैट खरीदारों को यूपी सरकार उनका ठिकाना दिलवाएगी। यानी जनवरी से लेकर अप्रैल तक सरकार 80000 लरोगों को उनका घर सौंपेगी।

बिल्डरों की धोखाधड़ी
आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ऐसे लाखों लोग हैं जिनके फ्लैट्स बिल्डरों के चंगुल में फंसे है। ये लोग बिल्डरों की जालसाजी के शिकार हो गए और अब अपने सपनों के घर के लिए लगातार संघर्ष और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए अब सरकार ने बिल्डरों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने बिल्डरों को जल्द से जल्द प्रोजेक्ट पूरा करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications