Global Investor Summit 2023 : विदेशों में हो रहे रोड शो को कितना मिल रहा रिस्पांस, जानिए UP सरकार के दावे

उत्तर प्रदेश में निवेश लाने के लिए यूपी सरकार की टीमें अलग अलग देशों में रोड शो कर रही हैं। दावा है कि इन कार्यक्रमों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है कि और 52 औद्योगिक समूहों ने यूपी में निवेश की हामी भरी है।

योगी आदित्यनाथ

UP Global Investor Summit 2023 : उत्तर प्रदेश सरकार फरवरी में होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2023 की तैयारियों में अभी से जुटी हुई है। सरकार का दावा है कि विदेशों में रोड शो करने वाली उसकी टीमों को 52 औद्योगिक समूहों की ओर से "जबरदस्त प्रतिक्रिया" मिल रही है, जिन्होंने राज्य में निवेश करने के अपने इरादे की पुष्टि की है। इन समूहों ने यह भी कहा है कि वे 10 से 12 फरवरी, 2023 तक यहां आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (UPGIS-2023) में भाग लेंगे। सरकार ने कहा कि उनकी टीमों ने शुरुआती दौर में विदेश में रोड शो का आयोजन किया है जिसका रिस्पांस काफी उत्साहजनक है।

52 औद्योगिक समूहों ने की शामिल होने की पुष्टि

52 औद्योगिक समूहों ने की शामिल होने की पुष्टि

सरकार के अधिकारियों ने बताया कि जिन समूहों ने निवेश और भागीदारी की पुष्टि की है, वे फार्मास्युटिकल्स, बिजनेस चैंबर्स, बिजनेस डेवलपमेंट, इन्वेस्टमेंट बैंक, पूंजी बाजार, वाहन मोटर उद्योग, प्रौद्योगिकी, आर एंड डी, दूरसंचार और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों से जुड़े हैं। इन 52 औद्योगिक समूहों के अलावा, कई अन्य संगठनों ने शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधि भेजने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए जीआईएस-2023 में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है।

विदेशों में चल रहे रोड शो को मिल रहा बेहतर रिस्पांस

विदेशों में चल रहे रोड शो को मिल रहा बेहतर रिस्पांस

उत्तर प्रदेश सरकार की टीमों ने 9 दिसंबर को फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में अपना रोड शो शुरू किया। वे टोरंटो (कनाडा) और मैक्सिको में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम सोमवार को ब्रसेल्स, बेल्जियम में रोड शो कर रही है। अतिरिक्त मुख्य सचिव नवनीत सहगल, आबकारी आयुक्त सेंथिल सी पांडियन और सचिव, एमएसएमई, प्रांजल यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बेल्जियम में टीम के साथ हैं। खादी और ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने अबू धाबी में लुलु समूह के अध्यक्ष यूसुफ अली से मुलाकात की और उन्हें यूपीजीआईएस-2023 में आमंत्रित किया है।

यूपी में निवेश की संभावनाओं को लेकर हो रहे हैं रोड शो

यूपी में निवेश की संभावनाओं को लेकर हो रहे हैं रोड शो

अन्य गंतव्यों के बीच स्वीडन में और अधिक रोड शो निर्धारित किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में एक टीम ने साओ पाउलो, ब्राजील में भारत-ब्राजील वाणिज्य और उद्योग मंडलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उद्यमियों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। पाठक और उनकी टीम ने कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी और रजनीश दुबे की उपस्थिति में कृषि, डेयरी विकास, आईटी और फार्मा क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

मंत्रियों को पकड़ाया गया है टास्क

मंत्रियों को पकड़ाया गया है टास्क

पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के साथ, दक्षिण कोरिया में एक और प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम ने रात्रिभोज में निवेशकों के साथ बातचीत की, जिसे दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत ने वहां प्रतिनिधिमंडल के लिए आयोजित किया था। टीम ने निवेशकों को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और विभिन्न क्षेत्रीय नीतियों में सुधार के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। राज्य सरकार की टीमें औद्योगिक समूहों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल और सुरक्षित माहौल का आश्वासन दे रही हैं। राज्य सरकार ने विभिन्न देशों में उन क्षेत्रों और निवेशकों की सूची तैयार की है जो राज्य में निवेश करने के इच्छुक हैं। इस तरह के निवेश से बड़े पैमाने पर आर्थिक विकास और रोजगार पैदा होने की संभावना है।

इन कम्पनियों ने दी आने की सहमति

इन कम्पनियों ने दी आने की सहमति

जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने और उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने की सहमति दी है, उनमें फार्मास्युटिकल्स क्षेत्र से धवल पटेल, इन्वेस्ट एशिया से अर्ने एर्टबेलियन, कॉरपोरेट फाइनेंस से जेरोइन मौडेंस, चैंबर ऑफ लक्ज़मबर्ग से आदित्य शर्मा, लक्समबर्ग से एलेना सुआरेज़ शामिल हैं। बिजनेस यूरोप, क्रेडेन्डो के विशेषज्ञ विम बोसमैन, ईएसएफ इंडियन एसोसिएशन के एमडी पास्कल केर्निस, लक्समबर्ग के सेल्वराज अलगुमलाई, बीआईसीसीएंडआई के अध्यक्ष बैरन फिलिप वेलेरिक और यूरोचैम्ब्रेस के एक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+