Video: सहेलियों के बीच चले कुर्सियां-स्टूल... सड़क पर दिखा WWE जैसा नजारा, साथ मौजूद लड़के भी...
गोरखपुर से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़कियों के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट हो रही है। एक लड़की दूसरी पर कुर्सियों-स्टूलों से हमला कर रही है। वीडियो नीचे देखें -:
दरअसल, यह पूरा मामला गोरखपुर के रामगढ़ताल के नौका विहार का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन लड़कियां कुछ लड़कों के साथ नौका विहार में एक चाय की दुकान पर गईं थीं। इस बीच किसी बात को लेकर दो लड़कियों में बहस हो गई। जिसके बाद एक लड़की अपना आपा खो बैठी और दूसरी को पीटने लगी। उसके हाथ में स्टूल-कुर्सी जो लगा, उसे अपनी सहेली पर चला दिया।

उधर, मारपीट होती देख साथ में मौजूद लड़कों ने पहले तो बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वीडियो बनता देख वे भी किनारे हो गए। वहीं, लड़की अपने साथ की दूसरी लड़की पर टूट पड़ी। वे कुर्सियां चलाकर उसे मारने लगी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को गंदी-गंदी गालियां भी देती रही। हालांकि, उन दोनों के साथ मौजूद तीसरी लड़की ने उन्हें छुड़ाने की भी कोशिश की। लेकिन, किसी ने एक न सुनी।
हालांकि, इस बीच वहां मौजूद दुकानदारों ने अपने स्टूल और कुर्सियां चलते देख लड़की के हाथ से उसे छिन लिया। यह वीडियो कब का है, फिलहाल इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन सोमवार को वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस तरह के किसी घटना की जानकारी नहीं है। वीडियो के आधार पर लड़कियों की पहचान कर उन्हें बुलाया जाएगा। अगर किसी ने शिकायत की तो केस दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications