Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शोकसभा में शॉर्ट्स और जींस पहनकर पहुंची लड़कियां, गांव वालों ने बंधक बनाकर पीटा

मां-बाप की मौत के बाद मुस्‍कान खासा अकेली और दुखी थी। मुस्‍कान के साथ पढ़ने वाली उसके दोस्‍त रश्मि और नीतू को जब उसके पिता के मौत की खबर मिली तो अपनी दो अन्‍य सहेलियों के साथ उसके घर पहुंच गई।

गाजियाबाद। दिल्‍ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप सन्‍न रह जाएंगे। जी हां यहां के मुरादनगर में चार लड़कियों को बंधकर बनाकर इसलिए पीटा गया क्‍योंकि वो अपनी सेहली के पिता की मौत के बाद उससे मिलने शोकसभा में शॉर्ट स्‍कर्ट और जींस पहनकर चली गई थीं। करीब एक घंटे तक चले इस शर्मनाक करतूत के बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और लड़कियों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्‍त कराकर उनके परिजनों को सौंपा।

शोकसभा में शॉर्ट्स और जींस पहनकर पहुंची लड़कियां, गांव वालों ने बंधक बनाकर पीटा

एक हिंदी दैनिक अखबार में छपी खबर के मुताबिक बीते शुक्रवार को मुरादनगर के पुर्सी गांव के रहने वाले पवन (42) की संदिग्‍ध अवस्‍था में मौत हो गई थी। कुछ साल पहले पवन की पत्‍नी भी मौत हो गई थी। मां-बाप की मौत के बाद 18 वर्षीय बेटी मुस्‍कान खासा अकेली और दुखी थी। मुस्‍कान के साथ पढ़ने वाली उसके दोस्‍त रश्मि और नीतू को जब उसके पिता के मौत की खबर मिली तो अपनी दो अन्‍य सहेलियों के साथ उसके घर पहुंची। इसे भी पढ़ें- टॉयलेट में दिखा खून, पीरियड चेक करने के लिए हॉस्‍टल वार्डन ने 70 छात्राओं को करा दिया न्‍यूड

जानकारी के मुताबिक इनमें से एक युवती ने शॉर्ट स्‍कर्ट और तीन ने जींस-टॉप पहना था। इसी दौरान कुछ पड़ोसी मुस्‍कान के घर आए और उसकी सहेलियों के पहनावे का विरोध करने लगे। उन्होंने चारों को घर से निकल जाने का फरमान सुना दिया। युवतियां इसके लिए तैयार नहीं हुईं। आरोप है कि ग्रामीणों ने उनको कमरे में बंदकर मारपीट किया।

क्‍या कहना है पुलिस का

पुलिस ने बताया कि युवतियों के परिजनों से सूचना पाकर उन्‍हें ग्रामीणों से छुड़ाया गया। पुलिस ने बताया कि युवतियों ने कार्रवाई करने से इंकार किया है। उनकी तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद चारों लड़कियां डरी हुई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+