कांवड़िए बजा रहे थे डीजे, तेज आवाज से बेहोश हो गई लड़की

लखनऊ। दिन पर दिन कांवड़ियों की दंबगई चरम पर है और उपद्रव है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से सामने आया है जहां कांवड़ियों के तेज आवाज में डीजे बजाने पर बवाल हो गया। डीजे की तेज आवाज में एक लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और बवाल में बदल गया।

girl who faints after hearing loud DJ played by kanwariya in faizabad

सावन के मौसम में कांवड़ियों का आना-जाना जारी है, इसी के साथ वे सड़कों पर तेज आवाज डीजे के साथ गाना भी बजा रहे हैं। इसी क्रम में फैजाबाद में उस वक्त स्थानीय लोगों और कांवड़ियों में झपड़ हो गई गई जब तेज डीजे की आवाज को कम करने को कहा गया। डीजे का गाना बंद करने को कहने पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा काटा जिसके बाद दो पक्षों में झड़प हो गई और पथराव किए गए। दरअसल कावड़ियां तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे इस दौरान गंभीर रुप से बीमार एक लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों से तेज आवाज पर आपत्ति जताई। कांवड़ियों ने गाना बंद नहीं किया बल्कि कांवड़ियों ने आपत्तिजनक गाने और नारे लगाने शुरू कर दिए।

इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और स्थानीय लोग और कांवड़ियों के बीच झड़प हो गई। दोनों के बीच पथराव भी हुआ। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के तहत लगभग 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। क्षेत्र में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस वालों को भी तैनात कर दिया गया है।

दिल्ली और मुजफ्फपुर में भी काटा था बवाल
आपको बता दे कि इससे पहले भी कांवड़ियों के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले भी कावड़ियों ने मुजफ्फरपुर और दिल्ली में जमकर आंतक काटा था। मुजफ्फपुर में तो पुलिस की गाड़ी को ही लाठी-डंडों से तोड़ दिया था।

बुलंदशहर में भी देखने को मिला था कुछ ऐसा ही मामला
बुलंदशहर में भी देखने को मिला था कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला था। दिल्ली के मोतीनगर इलाके में कांवड़ियों की गुंड़ागर्दी देखने को मिली थी। कावड़ियों ने इलाके में एक कार में जमकर तोड़फोड़ की थी। मोती नगर इलाके में एक कावड़िएं को हल्की सी गाड़ी टच हो गई जिसके बाद आसपास मौजूद कावड़ियों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं कांवड़ियों की भीड़ ने एक के बाद एक कार पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं थीं। जिस वक्त कावड़िए गाड़ी पर अटैक कर रहे थे, उस वक्त गाड़ी में एक लड़का और लड़की मौजूद थे। कावड़ियों के अटैक के बाद किसी तरह मुश्किल से दोनों लोग बाहर आ सके। जब कार में तोड़फोड़ के बाद भी कावड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो, उन्होंने इसको पलट दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+