भाई की मौत का बदला लेने के लिए मिड डे मील में मिलाया जहर!
गोरखपुर। यूपी में सरकारी स्कूल के भीतर भाई की मौत का बदला लेने के लिए मिड डे मील में जहर मिलाने का मामला सामने आया है। खाने में जहर होने की खबर मिलते ही पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। खाना बनाने वाले रसोइए ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की है कि कक्षा 7 के छात्रा ने खाने में जहर मिला दिया है। आरोप है कि छात्रा ने अपनी भाई की मौत का बदला लेने के लिए खाने में जहर मिलाया है। छात्रा के भाई की अप्रैल माह में मृत्यु हो गई थी, जब कक्षा पांच में पढ़ने वाले छात्र ने उसे कथित रूप से ईंट से मारा था। हालांकि खाना खाने के बाद कोई बीमार नहीं पड़ा है।

स्कूल प्रशासन की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस पहुंची। पुलिस के साथ फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे थे, जिन्होंने खाने का सैंपल जांच के लिए इकट्ठा किया। यही नहीं डॉक्टरों की एक टीम को भी स्कूल में बुला लिया गया था। लेकिन बाद में इस बात की जानकारी मिली कि जिस खाने में जहर होने का शक था उसे बच्चों को नहीं दिया गया था।
इसे भी पढ़ें- इस डॉन को जेल में भी चाहिए चश्मा और टाई, जानिए उसकी ख्वाहिशों की पूरी लिस्ट
पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी छात्रा और उसकी मां से काफी देर तक पूछताछ की गई, लेकिन लड़की ने खाने में किसी भी तरह का जहर मिलाने से इनकार किया है। पुलिस अभी खाने के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। बनकटी एसएचओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर अगर जरूरत पड़ी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- मुसलमानों के झगड़े बढ़ा रहे हैं कोर्ट का काम, इसलिए यूपी में शुरू हुईं शरिया अदालतें












Click it and Unblock the Notifications