भरी पंचायत में युवती ने प्रेमी को चप्पल से पीटा, रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला शव

सोनभद्र। एकतरफा प्यार के बाद भरी पंचायत में युवती ने प्रेमी, उसके पिता और भाई की चप्पल से पिटाई की। इस बात से आहत होकर प्रेमी ट्रेन के नीचे आ गया। मामला सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र का है। सलैया डीह ग्राम पंचायत में मंगलवार की सुबह जब स्थानीय लोग घूमने निकले तो रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ था। लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृत युवक के पॉकेट से मिले एक वोटर आईडी कार्ड व सुसाइड नोट से उसकी पहचान की।

girl beat the boyfriend with sandals, found dead on the railway track in Sonbhadra

पंचायत ने सुनाया चप्पल मारने का फरमान
मृतक के पिता जगदीश राम ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र चंद्रदेव उम्र 22 वर्ष के रूप में की। मृतक के पिता जगदीश राम ने बताया कि चंद्रदेव गांव के ही एक लड़की से प्यार करता था। इस मामले में गांव के मुखिया व कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा रविवार को पंचायत हुई। पंचायत में फैसला सुनाया कि युवती अपने प्रेमी और उसके पिता व भाई को भरी पंचायत में 25-25 चप्पल मारे।

girl beat the boyfriend with sandals, found dead on the railway track in Sonbhadra

सजा के बाद से गायब था युवक
पंचायत के फैसले के बाद युवती ने अपनी चप्पल से प्रेमी और उसके पिता व भाई को भरी पंचायत में चप्पल मारी। जिससे आहत होकर सोमवाक को चंद्रदेव घर से चला गया। उसके बाद मेरा पुत्र का शव रेलवे लाइन पर दो हिस्सों में पड़ा मिला। पिता ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि लड़की के परिजनों ने उसे मारकर रेलवे लाइन पर फेंक दिया होगा।

मुखिया प्रतिनिधि ने चप्पल मारने की बात स्वीकारी
मौके पर पहुंचे करीवाडीह खरौंधी ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रगाश राम ने भी स्थानीय पुलिस को बताया कि रविवार को ही हम लोगों के देखरेख में पंचायत हुई थी। पंचायत में ही लड़की ने मृतक व उसके परिजनों की चप्पल से पिटाई की थी।थानाध्यक्ष संतोष यादव ने लड़के के परिजनों का बात सुनने के बाद शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+