यूपी: दो बच्चों के बाप से हुआ इश्क, लड़की ने परिवार को नहर में दिया धक्का

ग्रेटर नोएडा। शादीशुदा इंसान के इश्क में आकर एक युवती ने अपने माता-पिता समेत पांच लोगों को नहर में धक्का दे दिया। घटना यूपी के ग्रेटर नोएडा की है। युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर उस वैन को धक्का दिया जिसमें उसके माता-पिता समेत 5 लोग सवार थे।

murder

पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय प्रीति और 26 साल के मुगीश उर्फ सोनू के बीच प्रेम संबंध थे। सोनू पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, इसलिए प्रीति के परिजन शादी के खिलाफ थे।

किराए पर ली थी वैन
25 अगस्त को प्रीति के पिता राजे भड़ाना और मां धर्मवती ने बदायूं स्थित दरगाह में चादर चढ़ाने के लिए एक मारुति इको वैन किराए पर ली। वैन में प्रीति का भाई ललित, उसकी पत्नी शीतल, चाचा राजेंद्र और चाची प्रीति के अलावा सलीम नाम का एक शख्स भी था। गाड़ी ओमपाल सिंह नाम का शख्स चला रहा था।

अलग-अलग जगहों पर मिली लाशें
घटना के अगले दिन पुलिस को राजे भड़ाना, धर्मवती और प्रीति की लाशें बुलंदशहर के नरोरा इलाके में नहर से बरामद हुईं। जबकि ललित, उसकी पत्नी शीत और चाचा राजेंद्र घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सड़क किनारे बेहोश पाए गए थे। अगले दिन सलीम की लाश भी नहर से बरामद हुई जबकि ओमपाल अब तक लापता है।

पुलिस के मुताबिक, प्रीति और सोनू एक ही गांव में रहते हैं। दोनों एक दूसरे को चार साल से जानते थे लेकिन सोनू पहले से शादीशुदा था, इसलिए प्रीति के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।

तीन दिन पहले रची थी साजिश
एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि प्रीति ने खुद पर आत्मा सवार होने का बहाना बनाया था, जिसकी वजह से परिवार वाले अक्सर उसे लेकर दरगाह जाते थे। इस बार प्रीति ने सोन के साथ मिलकर परिजनों की हत्या की साजिश रची। तीन दिन पहले ही उन्होंने सारा प्लान बनाया। घटना वाले दिन सोनू भी एक गाड़ी से दरगाह पहुंचा।

कोल्ड ड्रिंक में मिलाईं नींद की गोलियां
दरगाह में चादर चढ़ाने के बाद वे लौटे तो प्रीति ने रास्ते में कोल्ड ड्रिंक लेने के बहाने गाड़ी रुकवाई। वहां दोनों ने कोल्ड ड्रिंक में नींद की 30 गोलियां मिलाकर परिजनों को पिला दी। ललित, शीतल और राजेंद्र को छोड़कर प्रीति और सोनू ने बाकी लोगों को वैन में बैठाया और नहर तक ले गए।

बुलंदशहर स्टेशन से दोनों गिरफ्तार
दोनों ने वैन को किनारे पर रोका और पीछे से धक्का देकर नहर में गिरा दिया। दोनों को रविवार को बुलंदशहर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नींद की गोलियां के रैपर और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+