गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तुलना बहादुरशाह जफर से की, बोले- अमेठी में हारे, रायबरेली में भी हारेंगे
कांग्रेस ने जिस तरह से राहुल गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया है उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी के बाद रायबरेली से भी हारेंगे।
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तुलना मुगल सल्तनत के आखिरी बादशाह बहादुरशाह जफर से कर डाली है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी भी गांधी परिवार के आखिरी बादशाह हैं।

राहुल गांधी के नामांकन के ऐलान के साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि गांधी परिवार जहां से हारती है, वहां फिर दोबारा नहीं जाती है। अमेठी से राहुल गांधी हार गए तो अमेठी छोड़ दिए।
Recommended Video
इस बार रायबरेली हारेंगे तो वहां छोड़ देंगे। मैंने तो पहले ही कहा कि बहादुरशाह जफर शाह मुगलिया सल्तनत के अंतिम बादशाह थे, उसी तरह से राहुल गांधी भी गांधी परिवार के अंतिम बादशाह हैं।
बता दें कि कांग्रेस ने पार्टी की दो परंपरागत सीट रायबरेली और अमेठी पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। अमेठी से पार्टी ने किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है जबकि राहुल गांधी को रायबरेली का उम्मीदवार बनाया गया है।
पहले कयास लगाया जा रहा था कि प्रियंका गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया जा सकता है, लेकिन पार्टी की ओर से राहुल गांधी को रायबरेली का टिकट दिया गया है। जबकि किशोरी लाल शर्मा जोकि गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं उन्हें अमेठी से मैदान में उतारा गया है।
राहुल गांधी आज रायबरेली से अपना नामांकन दायर करेंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से तैयारी जोरशोर से चल रही है। रायबरेली में राहुल गांधी का रोड शो निकलेगा। माना जा रहा है, इस रोड शो में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications