घोसी सीट पर BJP को मिली हार, संजय निषाद ने दारा सिंह चौहान पर फोड़ा ठीकरा

Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा। घोसी सीट पर हुए उपचुनाव का आज मतगणना हुआ। जहां सपा ने शानदार जीत दर्ज की है। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को हरा दिया।

इस बीच बीजेपी के सहयोगी दल निषाद पार्टी ने इस चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बीजेपी को मिली हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस हार का ठीकरा बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के सिर फोड़ा है।

घोषी: संजय निषाद ने दारा सिंह चौहान पर फोड़ा हार का ठीकरा

बता दें कि सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने 43 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। यह जीत I.N.D.I.A गठबंधन के लिए काफी अहम माना जा रहा है। जब से यह गठबंधन बना है, उसके बाद से I.N.D.I.A गठबंधन की पहली जीत है। NDA गठबंधन को यहां हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। यहां सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा था। घोसी विधानसभा उपचुनाव में इस जीत ने अखिलेश यादव का कद बढ़ा दिया है। अखिलेश यादव अब यूपी में ड्राइविंग सीट पर नजर आएंगे। अखिलेश यादव सीट बंटवारे को लेकर फ्रंट से लीड कर सकते हैं।

दरअसल, अखिलेश यादव ने जीत की घोषणा से पहले ही इस जीत के लिए मुस्लिम वोटरों को क्रेडिट दे दिया। जिससे एक बार फिर से साबित हो गया कि मुस्लिम वोटर समाजवादी पार्टी के पक्ष में बने हुए हैं। इतना ही नहीं इस जीत ने मुस्लिमों के बीच ध्रुवीकरण को न के बराबर कर दिया है। मुस्लिम अब वोट देने में कन्फ्यूज नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- Ghosi Bypoll Result: घोसी सीट पर भारी जीत की ओर सपा, जानिए शिवपाल यादव ने ट्विटर पर क्या लिखा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+