घोसी उपचुनाव: प्रचार के लिए पहुंचे शिवपाल सिंह, कहा- मतदान में हो सकती है धंधली
मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव घोसी पहुंचे। यहां पर शिवपाल सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया।
शिवपाल यादव ने पत्र में कहा कि प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने की व्यवस्था करें औऱ विधानसभा में निष्पक्ष चुनाव कराए। शिवपाल यादव ने अंदेशा जताया है कि घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव में सरकार द्वारा धांधली की जा सकती है।

शिवपाल यादव ने कहा कि, आज हमने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर मांग किया है कि वह निष्पक्ष चुनाव कराए और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने का काम करे।
शिवपाल यादव ने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी बनती है कि वह निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने का काम करें। हम लोगों को कई जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्हें प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसको लेकर के हम लोगों ने पत्र देने का काम किया है।
शिवपाल यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें शिकायत मिल रही थी कि अल्पसंख्यक भाइयों के घर में जाकर के पुलिस द्वारा उनको प्रताड़ित और धमकाने का काम किया जा रहा है।
शिवपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धंधली की जा सकती है क्योंकि सत्ता पक्ष के लोग हैं। वहीं बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह चुनाव जीत रहे हैं।
संवाद सूत्र-सुशील सिंह, मउ, उत्तर प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications