Ghosi By Election:'मुख्तार अंसारी का परिवार स्वतंत्रता सेनानियों का परिवार', घोसी में बोले रामगोपाल यादव

Ghosi By Election: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को मतदान होगा और आठ सितंबर को मतगणना होगी। इस चुनाव को जीतने के लिए दोनों दल सपा और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।    

Ghosi By Election: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी से दारा सिंह चौहान तो समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह चुनावी मैदान में है। वहीं, शुक्रवार को समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव घोसी पहुंचे। यहां मीडिया के सवाल पूछ जाने पर कि मुख्तार अंसारी के परिवार सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह के पक्ष में प्रचार कर रहें? इसपर रामगोपाल यादव ने कहा कि क्या अंसारी परिवार के सभी लोग अपराधी हैं? अंसारी परिवार हमेशा से एक प्रतिष्ठित परिवार रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों का एक परिवार रहा है।

रामगोपाल यादव का दावा है कि सुधाकर सिंह भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफजाल अंसारी, सिबातुल्लाह अंसारी व मुन्नू अंसारी अपराधी नहीं है। मुख्तार अंसारी का परिवार प्रतिष्ठित परिवार है। स्वतंत्रता सेनानियों का एक परिवार रहा है।

Ram Gopal Yadav

सपा और बीजेपी झोंक रहे पूरी ताकत
वहीं, इस चुनाव को जीतने के लिए दोनों दल सपा और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह उपचुनाव 2024 लोकसभा का राजनीतिक भविष्य तय करेगा। इस सीट से 2022 में समाजवादी पार्टी से दारा सिंह चुनाव जीते थे और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का दामन थमने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देकर घोसी सीट रिक्त हुई है।

5 सितंबर को चुनाव, 8 को रिजल्ट
आपको बता दें कि घोसी विधानसभा सीट हाल ही में सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। पांच सितंबर को मतदान होगा और आठ सितंबर को मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+