Ghazipur News: महिला कांस्टेबल ने एसपी ऑफिस में सुभासपा कार्यकर्ता को क्यों मारा थप्पड़? जानिए पूरा सच

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में बुधवार को एसपी ऑफिस के बाहर चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। बताया जा रहा है कि बुधवार को सुभासपा के कई कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यालय में तैनात महिला कॉन्स्टेबल और एक कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला सिपाही ने 4 सेकेंड में लगातार चार थप्पड़ मारे और कार्यकर्ता को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। पास में मौजूद नेता और कार्यकर्ता बीच-बचाव में आए। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ghazipur news woman constable

इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गलतफहमी के कारण हुई है। यह भी बताया गया कि इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि शिकायत दर्ज कराई जाती है तो मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

जानिए क्‍या है पूरा मामला

दरअसल, सुभासपा के कार्यकर्ता AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित बयान के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन कर रहे थे। महाराजा सुहेलदेव से जुड़ा यह बयान पार्टी के लिए गले नहीं उतर रहा था। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शौकत अली का पुतला फूंका और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस प्रदर्शन में गाजीपुर के सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी और एसपी से ज्ञापन देने पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार्यालय में मौजूद महिला सिपाही से एक कार्यकर्ता अभद्रता कर दिया। बैड टच की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर महिला सिपाही कार्यकर्ता से नाराज हो जाती है और फिर गुस्से में वह कार्यकर्ता को तड़ातड़ कई तमाचे जड़ देती है। इस दौरान वहां मौजूद कोई शख्स इसका वीडियो बना लेता है। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

हाथ कैसे लगाया...

वीडियो में महिला सिपाही कार्यकर्ता पर थप्पड़ बरसाते हुए बार-बार कहती है कि हाथ कैसे लगाया... तुमने हाथ कैसे लगाया? महिला सिपाही के थप्पड़ मारने के दौरान कार्यकर्ता खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। उसके बाद कार्यकर्ता को पीटते हुए ऑफिस से बाहर की तरह चली जाती है।

बताया जा रहा है कि इसके बाद वहां पर मौजूद नेताओं ने तत्काल बीच-बचाव करते हुए किसी तरह मामले को शांत कराया। हालांकि, इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत नहीं किया गया है। इस बारे में सीओ सीटी शेखर सेंगर ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर दोनों पक्षों से वार्ता की गई।

उन्‍होंने यह भी कहा कि मामले में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं किया है। वहीं सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने बताया कि घटना में महिला सिपाही और हमारे कार्यकर्ता की कोई गलती नहीं थी। यह घटना केवल गलतफहमी की वजह से हुई। इसी के चलते मामले में कोई शिकायत नहीं की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+