तलाक के 5 साल बाद फिर शादी के बंधन में बंधे पूजा और विनय, इमोशनल कर देगी ये प्रेम कहानी
यूपी के गाजियाबाद से शादी, तलाक और पुनर्मिलन की एक कहानी सामने आई है। कहते हैं कि प्यार कभी नहीं मरता है। गाजियाबाद के रहने वाले विनय जायसवाल और पूजा चौधरी ने कहावत को सार्थक कर दिया।
विनय जायसवाल और पूजा चौधरी ने तलाक के 5 साल बाद फिर से शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों की शादी में दिक्कतें आने लगी। दोनों का तलाक हुआ था। लेकिन विनय की बीमारी इस जुदा हुए जोड़े के फिर से एक साथ ले आई। दोनों ने अब एक बार फिर से 11 साल बाद एक हो गए हैं।

पुनर्मिलन की इस कहानी की शुरुआत 2012 से शुरू होती है। गाजियाबाद के रहने वाले विनय जायसवाल और पटना की रहने वाली पूजा चौधरी की साल 2012 में शादी की थी। शादी के एक साल बाद दोनों में मतभेद आने शुरू कर दिए।
जिसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया और पांच साल चले केस के बाद साल 2018 में दोनों अलग हो गए। 2023 में इस कहानी ने फिर मोड़ लिया। विनय जायसवाल को हार्ट अटैक आया था और उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी करानी पड़ी।
विनय की बीमारी की खबर जब पूजा को पता चली, तो वह अपने आप को नहीं रोक पाईं। वह विनय को देखने के लिए गाजियाबाद आईं। इसके बाद दोनों में फिर नजदीकियां बढ़ीं और उनके बीच का प्यार फिर परवान चढ़ा। जिसके बाद दोनों ने फिर से साथ रहने का फैसला किया। अंत में विनय और पूजा ने 23 नवंबर को फिर से शादी की। इस तरह 11 साल बाद विनय और पूजा फिर से एक हुए और शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।
विनय ने अपनी इस अनूखी प्रेम कहानी को फेसबुक पर साझा किया है। विनय लिखते हैं कि, हम कई बार ऐसा सोचते हैं कि काश हम समय में पीछे लौट पाते और बिगड़ी बातों को फिर से बना पाते। हम ऐसा सोचते रूर हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता क्योंकि बहुत से अगर - मगर और किन्तु - परन्तु के सवाल ऐसे होते हैं जो हमारी समय के साथ पुरानी पड़ चुकी बिगड़ी बातों को भी सही करने में सबसे बड़ी रूकावट का काम करते हैं।
विनय आगे लिखते हैं कि, इन सभी अगर - मगर और किन्तु - परन्तु के सवालों को पीछे धकेलते हुए, हमने एक दूसरे से अलग होने के 11 साल बाद फिर से एक होने का निश्चय किया और परिवारजनों की उपस्थिति में एक पारिवारिक आयोजन के दौरान विधिवत विवाह संस्कार और विवाह रजिस्ट्रेशन के साथ तलाक की डिक्री को शून्य कर दिया। हम दोनों एक दूसरे के साथ हैं।
विनय ने बताया कि, हम दोनों ने विवाह दिसम्बर, 2012 में किया था और आपसी सहमति से हमारे बीच 2018 में तलाक हुआ था। तलाक की डिक्री के दिन हमने साथ में बेहद ही सौहार्द वातावरण में डिनर किया था और एक दूसरे को अलविदा कहा था। इतने सालों के दौरान संवाद टूट गया था, शायद दिल के तार नहीं। इसलिए जब हार्ट अटैक हुआ तो वह भागी चली आईं और ओपन हार्ट सर्जरी के बाद सीसीयू से लेकर घर तक पूरी रिकवरी के दौरान साथ निभाया। मेरे हार्ट अटैक ने हम दोनों के दिलों बीच जमी दूरियों की बर्फ को पिघलाने का काम किया और हम फिर से एक हो गए...।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications