योगी के शपथ ग्रहण से पहले वाराणसी में बड़ा एनकाउंटर, दो लाख का इनामी मनीष ढेर
वाराणसी, 21 मार्च: वाराणसी में दो लाख के इनामी मनीष सिंह सोनू को यूपी एसटीएफ ने लोहता इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। बनारस का मोस्ट वांटेड अपराधी मनीष सिंह सोनू के पीछे यूपी एसटीएफ की टीम और वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस कई दिनों से लगी हुई थी। सोमवार दोपहर वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के बनकट रेलवे क्रासिंग के पास मनीष सिंह के होने की खबर मिली। जिसके बाद यूपी एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की।

पुलिस के घिरा देख मनीष ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी मनीष को मार गिराया। दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू पर वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट सहित विभिन्न आरोपों में 36 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पिछले साल मनीष उर्फ सोनू पर दो लाख रुपए का इनाम रखा गया था।
लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी अनिल सिंह का बेटा मनीष सिंह 'सोनू' बचपन से चोलापुर के उंदी गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहता था। सोनू शुरू से ही अपराधिक मानसिकता का था। मुठभेड़ में सनी सिंह के मारे जाने के बाद मनीष सिंह खुलकर वाराणसी सहित आसपास के कई जनपदों में व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामलें में जुट गया। पहले सोनू पर एक लाख का इनाम घोषित था, जिसे बीते साल 28 अगस्त को चौकाघाट काली मंदिर के पास हुए डबल मर्डर की घटना में सोनू सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications