राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो गार्डों ने इलाज कराने के लिए आई युवती से किया गैंगरेप

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इलाज कराने आई महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के दो गार्डों ने उसके साथ जनरल वार्ड में गैंगरेप किया। युवती के चीखने चिल्लाने पर जब वहां लोग पहुंचे तो सुरक्षा गार्ड वहां से भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों गार्डों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

gangrape from girl in rajkiya medical college in kannauj

औरैया जिले के विधूना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती मेडिकल कॉलेज में कान का इलाज कराने के लिए आई थी। पीड़िता ने बताया कि काफी देर तक डाक्टर का इंताज किया लेकिन डॉक्टर अपने रुम में नही आये। बता दें कि पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों से जानकारी करनी चाही। इस पर दोनो सुरक्षा गार्डों युवती को अपने साथ डॉक्टर की केबिन तक पहुंचाने के लिए ले गए। युवती उनके साथ चल दी तो दोनों गार्ड उसे जनरल वार्ड की दूसरी मंजिल पर एक सुनसान कमरे में ले गए। वहां जाकर दोनो गार्डों ने उसके साथ गैगरेप की घटना को अंजाम दिया।

युवती के चीखने चिल्लाने पर जब वहां लोग पहुंचे तो सुरक्षा गार्ड वहां से भाग निकले। पीड़िता ने दोनो गार्डों के खिलाफ नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गार्डों संदीप कुमार व रामनिवास के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि दोनो गार्डों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनो आरोपी फरार है, जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+